एसपी ने मामले की जांच की बात कही, कामगारों में दहशत
प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में सीसीएल (CCL) कथारा क्षेत्र के जारंगडीह खुली खदान तथा रेलवे साइडिंग में माओवादियों द्वारा पोस्टर चिपकाकर दहशत फैलाने के उद्देश्य से एक राउंड फायरिंग किया गया।
घटना 27 दिसंबर की रात्रि लगभग 10 बजे की बताई जा रही है। बोकारो एसपी चंदन झा ने घटना की पुष्टि करते हुए माओवादी घटना से इंकार किया तथा जांच की बात कही है। घटना के बाद खासकर वहां कार्यरत कामगारों में दहशत देखा जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 दिसंबर की रात्रि लगभग 10 बजे तीन बाइक सवार नौ बर्दिधारी कथारा क्षेत्र के जारंगडीह खुली खदान अस्त्र शास्त्र से लैस होकर पहुंचकर खुली खदान में पोस्टर चिपका कर कर्मियों को धमकाया। साथ हीं वहां खड़ी वाहन क्रमांक-JH0AR/0241 के आगे शीशा में एक फायरिंग किया।
इसके अलावा बर्दिधारी माओवादी जारंगडीह रेलवे साइडिंग जाकर पोस्टर चिपकाया। खुली खदान के प्रत्यक्ष सीसीएल कर्मियों अनुसार उन्हें गाली गलौज कर चुपचाप बैठे रहने की बातें कहीं।

कर्मियों के अनुसार सब शस्त्र से लैस थे। माओवादियों द्वारा चिपकाये गये पोस्टर में सीसीएल द्वारा जमीन अधिग्रहण के के किसानों को उचित मुआवजा देने की बात कही गई है। निवेदक में उत्तरी छोटानागपुर जोनल कमिटी NSPM न्यू सशस्त्र पीपुल्स मोर्चा लिखा गया है।
इस संबंध में बोकारो के पुलिस अधीक्षक चंदन झा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि उक्त घटना माओवादियों द्वारा किया गया है या शरारती तत्वों द्वारा दहशत फैलाने को लेकर किया गया है, पुलिस इसकी जांच कर रही है। जांच के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकता है। उन्होंने एक हवाई फायरिंग की बात कही।
![]()












Leave a Reply