प्रहरी संवाददाता/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला (West Singhbhum District) के हद में गुवा पुलिस द्वारा 9 अक्टूबर को बकरी चोरी के चार नामजद आरोपियों को पकड़कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार गुवा थाना कांड क्रमांक-29/22, धारा – 379/414/34 भादवि के प्राथमिकी अभियुक्त अनिल कुम्हार (उम्र 27 वर्ष) पिता नरेंद्र कुम्हार गांव डिपासाई थाना जगन्नाथपुर, सुदर्शन कुम्हार (उम्र 23 वर्ष) पिता स्व. बुधराम कुम्हार गांव कोचडा थाना हाटगम्हरिया, आदि।
बिजु कन्सारि (उम्र 24 वर्ष) पिता खोगेन कन्सारि गांव डिपासाई थाना जगन्नाथपुर तथा गुणनिधि कुम्हार (उम्र 23 वर्ष) पिता कृष्णा कुम्हार गांव डिपासाई थाना जगन्नाथपुर को बकरी चोरी करने के आरोप में विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में उपस्थापन हेतु उचित मार्गरक्षण में भेजा गया।
ज्ञात हो कि, गुवा थाना के हद में सारंडा के गंगदा पंचायत के एक गांव से पिछले कुछ दिनों से गरीबों की बकरियों को चोरी किए जाने की घटना हो रही थी। बीते आठ अक्तूबर की सुबह लगभग 11 बजे बोलेरों क्रमांक-OR09Q/2616 पर सवार होकर बकरी चोरी करने आये थे।
चार लोग विकास कुमार (बड़ाजामदा), आकाश प्रधान (कोचड़ा), विजु एवं अज्जू (दोनों जगन्नाथपुर) को पापड़ी हातु गांव से बकरी चुराकर भागने के दौरान ग्रामीणों ने पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद रहिवासियों ने इसकी सूचना एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर को दी।
एसडीपीओ (SDPO) ने गुवा थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव को घटनास्थल पर भेजा। पुलिस चारों आरोपियों को ग्रामीणों के बंधन से मुक्त करा वाहन समेत अपने साथ थाना ले आए। जिसके बाद थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर देर शाम को चाईबासा जेल भेज दिया।
उल्लेखनीय है कि इन दिनों गुवा थाना क्षेत्र में होने वाले अपराधिक गतिविधियों पर नकेल डालने हेतु पुलिसिया कार्यवाही थाना प्रभारी यादव के द्वारा पूरी तत्परता पूर्वक की जा रही है। परिणाम स्वरूप क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप एवं पलायन की स्थिति बनी हुई है।
![]()












Leave a Reply