Advertisement

थाना के जवान पर महिला के साथ दुष्कर्म का लगा आरोप

आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर आग जलाकर किया विरोध प्रदर्शन

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड की राजधानी रांची जिला के हद में नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित गांव की एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

दुष्कर्म का आरोप नगड़ी थाना में तैनात एक पुलिस जवान पर लगा है। इस घटना से नाराज गांव वालों ने 26 फरवरी की संध्या सड़क पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। आक्रोशित ग्रामीण रहिवासी आरोपी जवान को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार घटना के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क पर आग जलाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। ग्रामीणों का केवल एक हीं मांग है कि आरोपी जवान कि गिरफ्तारी किया जाए।

बताया जाता है कि पीड़ित महिला से आरोपी जवान ने दुष्कर्म कर धमकी दी है कि घटना कि जानकारी किसी को नहीं बताने के लिए। इस संबंध में नगड़ी थाना प्रभारी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। इस बावत आरोपी से भी पूछताछ की जाएगी। उन्होंने कहा कि पीड़िता के बयान पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *