ध्वजारोहण के लिए सज धज कर पुलिस लाइन मैदान तैयार

एस.पी.सक्सेना/बोकारो। 75 वें स्वतंत्रता दिवस (Independence day) पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके लिए बोकारो के सेक्टर 12 स्थित पुलिस लाइन मैदान सज–धज कर तैयार कर दिया गया है। मैदान में रंग–रोहण कार्य पूरा कर लिया गया है।

ज्ञात हो कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूर्वाह्न नौ बजे पुलिस लाइन मैदान में बोकारो जिला उपायुक्त कुलदीप चौधरी ध्वजारोहण करेंगे।

इसके पूर्व पुलिस अवर निरीक्षक, सीआरपीएफ, सीआइएसएफ, झारखंड सशस्त्र पुलिस बल फोर बोकारो, जिला पुरूष सशस्त्र बल -1, जिला पुरूष सशस्त्र बल – 2, जिला महिला सशस्त्र बल एवं गृहरक्षा वाहिनी के प्लाटून द्वारा परेड किया जाएगा। इस अवसर पर शिक्षा, खेल आदि के क्षेत्र में बेहतर करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

जिला मुख्यालय के अलावा अनुमंडल कार्यालय में अनुमंडल पदाधिकारी, सभी प्रखंडों में भी प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा।

कोविड 19 के संभावित खतरे को देखते हुए इस बार भी भीड़ पर नियंत्रण रहेगा। मुख्य समारोह स्थल पर मास्क एवं सेनेटाइजर की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी।

मुख्य कार्यक्रम स्थल पर दस वर्ष के नीचे आयु वर्ग के बच्चों व 60 वर्ष से उपर आयु वर्ग के बुजूर्ग लोगों को प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। सभी प्रवेश द्वारों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस बल/मेडिकल टीम तैनात रहेंगे।

ध्वजारोहण का निर्धारित समय निम्नवत है :-

पूर्वाह्न 8 बजे उपायुक्त गोपनीय कार्यालय में ध्वजारोहण। 8.40 बजे पुलिस अधीक्षक बोकारो का शहीद स्मारक पर आगमन, माल्यार्पण एवं परेड मैदान में आगमन।

8.45 बजे उपायुक्त बोकारो का शहीद स्मारक पर आगमन, माल्यार्पण एवं परेड मैदान में आगमन। 8.50 बजे पुलिस उप महानिरीक्षक कोयला क्षेत्र का शहीद स्मारक पर आगमन, माल्यार्पण एवं परेड मैदान में आगमन।

9 बजे उपायुक्त बोकारो द्वारा ध्वजारोहण एवं संबोधन। 9.45 बजे समाहरणालय बोकारो में उपायुक्त बोकारो द्वारा ध्वजारोहण। 10 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय बोकारो में पुलिस अधीक्षक द्वारा ध्वजारोहण।

 220 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *