Advertisement

काली रात में काल बनके आया जहरीला करैत सांप

सर्प दंश के बाद इलाज दौरान युवक की मौत

अशोक सिंह/बगोदर (गिरिडीह)। काली रात में काल बनके आया जहरीला करैत साँप के डंसने (सर्प दंश) से युवक की मौत हो गयी। घटना गिरिडीह जिला (Giridih district)  के हद में बगोदर थाना क्षेत्र के दोंदलो पंचायत के ढिबरा गांव की है।

जहाँ युवक संजय महतो को बिते 25 सितंबर की रात्रि विषैला करैत सांप ने डंस लिया था। जिसके बाद परिजनों ने अनान फनान में ईलाज के लिए बगोदर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गया।

जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बगोदर में युवक की स्थिति बिगड़ता देख चिकित्सकों ने प्रथामिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के  लिए बोकारो जनरल अस्पताल बोकारो भेज दिया। जहां ईलाज के दौरान 29 सितंबर की सुबह उक्त युवक की मौत हो गई। घटना से परिजनों की रो रो कर बुरा हाल है।

घटना की सुचना मिलने पर 29 सितंबर को बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह व पूर्व विधायक (MLA) नागेन्द्र महतो मृतक के घर पहुंच कर पीड़ित परिजनों को ढाढ़स बंधाया। साथ हीं उन्होंने सरकारी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद परिवारिक लाभ दिलाने का आश्वासन दिया।

उधर ग्रामिणों ने उक्त युवक को डंसने के बाद उक्त बिषैले करैत सांप को तीन दिन से कैद कर रखा है। मिली जानकारी के अनुसार उक्त युवक के पिता को भी 18 वर्ष पूर्व विषैले साँप के काटने से ही मौत हुई थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *