Advertisement

अर्चना जोशी को श्रृद्धांजलि अर्पित करने हेतु काव्य गोष्ठी का आयोजन

एस.पी.सक्सेना/पटना (बिहार)। सामयिक परिवेश पत्रिका मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) अध्याय द्वारा बीते 7 दिसंबर की रात्रि अर्चना जोशी एवं परिवार को श्रृद्धांजलि अर्पित करने हेतु काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम (Program) में मुख्य अतिथि संतोष श्रीवास्तव विद्यार्थी सहित पत्रिका के साहित्य सदस्यगण उपस्थित थे।

कार्यक्रम में सामयिक परिवेश पत्रिका की प्रधान संपादिका ममता मेहरोत्रा, संपादक संजीव कुमार, मुकेश, राष्ट्रीय सलाहकार सह संपादक श्याम कुँवर भारती, प्रभारी उप संपादक कीर्ति तिवारी, राज्य प्रभारी रीमा महेंद्र, राज्य सलाहकार रेखा कापसे कुमुद उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन रेखा कापसे कुमुद ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम अध्यक्ष कुँवर भारती द्वारा दीप प्रज्वलन तथा संतोष विद्यार्थी द्वारा माँ सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया। तत्पश्चात रेखा कापसे कुमुद ने माँ भगवती की वंदना तथा श्याम कुँवर भारती द्वारा देवी गीत की प्रस्तुति से संपूर्ण पटल भक्तिमय कर दिया।

सामयिक परिवेश मध्यप्रदेश अध्याय के पदाधिकारी गण तथा मुख्य अतिथि के उद्भोदन के पश्चात सभी साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से स्व. अर्चना जोशी एवं परिवार के सदस्यों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

काव्य पाठ में राजेंद्र जैन रतन, प्रतिभा जैन टीकमगढ़ मध्यप्रदेश, कीर्ति तिवारी बुरहानपुर, रीमा महेंद्र, श्याम कुँवर भारती, नम्रता शुक्ल, रजनी कटारे जबलपुर, रानु मिश्रा, नरेंद्र वैष्णव शक्ती, नवेद रज़ा दुर्गवी छत्तीसगढ़, स्वाति शुक्ल, रामनिवास तिवारी, शिवा सिहंल आबू, संतोष श्रीवास्तव विद्यार्थी, रेखा कापसे कुमुद ने अपनी रचनाओं से पटल को सुगंधित किया। अंत में आभार प्रदर्शन कीर्ति तिवारी ने किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *