Advertisement

सामयिक परिवेश बंगाल अध्याय पटल में काव्य गोष्ठी का आयोजन

एस.पी.सक्सेना/पटना (बिहार)। सामयिक परिवेश पत्रिका बंगाल अध्याय समूह द्वारा बीते 5 दिसंबर को भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मलेन में पत्रिका के प्रधान संपदिका सह राष्ट्रीय अध्यक्षा ममता मेहरोत्रा, संपादक संजीव कुमार, मुकेश कुमार और सह संपादक सह राष्ट्रीय सलाहकार श्याम कुंवर भारती बतौर अतिथि शामिल हुए।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामा श्रीनिवास व् कार्यक्रम के सभाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रियंका साव ने किया।

यहां पत्रिका के राज्य प्रभारी सुधीर सिंह ने सरस्वती माता की मूर्ति स्थापित कर माल्यार्पण एवं दीप प्रजवलन किया और उप संपादिका प्रियका साव ने अपने मधुर स्वर में सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके पश्चात श्याम कुंवर भारती द्वारा सुंदर सी देवी गीत और प्रतिभा जैन द्वारा सुमधुर आवाज़ में स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। अध्यक्ष, मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि के उद्बोधन के पश्चात कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया।

इस अवसर पर काव्य गोष्ठी की शुरूआत मीनू सरदाना ने किया। तत्पश्चात अन्नपूर्णा मालविय, हरजीत सिंह मेहरा, अरुण कुमार त्रिपाठी, नवल प्रसाद, सुधीर सिंह, श्याम कुंवर भारती, प्रतिभा जैन,आदि।

पूनम देवी राज, मृदुला कुमारी, प्रियंका साव, अवधेश कुमार ‘अवधेश’, ललिता जोशी और अंत में रामा श्रीनिवास ने अपने काव्य पाठ से मंच पर चार चाँद लगा दिये। सभाध्यक्ष द्वारा बहुत सुंदर समीक्षा और बेहतरीन काव्य पाठ किया गया। अंत में आभार प्रदर्शन श्याम कुवंर भारती ने की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *