मुरुलिडीह में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण

एस. पी. सक्सेना/धनबाद (झारखंड)। तिरुपति संस्था एवं एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ वर्ल्ड झारखंड की ओर से पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून को धनबाद जिला के हद में झरिया स्थित मुरुलिडीह 20/21 पीट कोलियरी में पर्यावरण दिवस मनाया गया। यहां संस्था के गणमान्य जनों द्वारा वृक्षारोपण किया गया।

इस अवसर पर एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ वर्ल्ड, झारखंड की निदेशक सह तिरुपति संस्था की सचिव संगीता तिवारी ने कहा कि पर्यावरण को संतुलित और संरक्षित करना देश के हर नागरिक का कर्तव्य बनता है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पेड़ को गोद लेना चाहिए, जिसका वह आजीवन संरक्षण करे। ज्यादातर लोग पर्यावरण दिवस के दिन पेड़ पौधा लगाकर भूल जाते हैं, कि उसका देखभाल और हिफाजत करना भी कर्तव्य होता है। अगर हर व्यक्ति बृक्ष लगाकर उसकी देखभाल करे, तो हमें नहीं लगता है कि आने वाले समय में भंयकर आपदा और महामारी से ज्यादा मानव जाति को जूझना पड़ेगा।

इस अवसर पर संगठन और संस्था की तरफ से आम, जामुन, अशोक, आंवला जैसे फलदार एवं औषधि बृक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षण का शपथ लिया गया।

मौके पर प्रदेश अध्यक्ष पी एन तिवारी, सचिव विद्या प्रकाश पांडेय, जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार, वसंत राम, उपाध्यक्ष हदिस हुसैन, अखिलेश प्रसाद, अशोक कुमार वर्मा आदि द्वारा वृक्षारोपण कर इसके संरक्षण की शपथ लिया गया।

 274 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *