एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद चुनाव के रोमांचक माहौल के बीच वार्ड 16 की पार्षद प्रत्याशी रश्मी सिंह को चुनाव आयोग द्वारा चुनाव चिन्ह बल्ला आवंटित किया गया है।
बताया जाता है कि उक्त चुनाव चिन्ह मिलने के बाद प्रत्याशी रश्मी सिंह और उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला है, जो आगामी चुनाव को लेकर उनकी उम्मीदों को और बढ़ा रहा है।
मौके पर रश्मी सिंह ने कहा कि बल्ला चुनाव चिन्ह उनके लिए सिर्फ एक प्रतीक नहीं, बल्कि यह उनके क्षेत्र में विकास के लिए चल रही उनकी निरंतर प्रयासों का परिचायक है। उन्होंने कहा कि यह चिन्ह इस बात का संकेत है कि वे जनता के बीच निरंतर गतिशील और सक्रिय रहकर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगी। चुनाव चिन्ह मिलने के बाद सिंह अपने चुनाव प्रचार को नई ऊर्जा दी है और सघन जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। वे लगातार जनता से मिल रही हैं और उनके विकास के मुद्दों को लेकर संवाद कर रही हैं।
रश्मी ने आम मतदाताओं से अपील की है कि वे इस चुनाव में उन्हें अपना अमूल्य समर्थन दें, ताकि वे वार्ड 16 को एक विकसित, स्वच्छ और सुगठित क्षेत्र बना सकें। रश्मी का मानना है कि सही नेतृत्व और जनता के सहयोग से फुसरो के वार्ड 16 में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, साफ – सफाई और पेयजल जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं का स्थायी समाधान किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि वे अपने क्षेत्र की महिलाओं और युवाओं को सशक्त बनाने के लिए विशेष योजनाएं लागू करेंगी। उनके समर्थकों का कहना है कि रश्मी का यह चुनाव चिन्ह उनके विजयी अभियान की शुरुआत है और वे जनता के विश्वास और आशीर्वाद से निश्चित ही चुनाव में सफल होंगी। वार्ड 16 के मतदाताओं में भी रश्मि के चुनाव चिन्ह और उनके विकास कार्यों को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। रहिवासी उनके इरादों को सच्चा मानते हुए उनके पक्ष में मतदान करने को तैयार हैं।
![]()













Leave a Reply