प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार थाना क्षेत्र के अंगवाली गांव स्थित दो सरकारी स्कूल क्रमशः राजकीय मध्य विद्यालय एवं उतक्रमित मध्य विद्यालय कन्या में बीते 10-11 जनवरी की रात हुई चोरी की घटना की पड़ताल 12 जनवरी की शाम पेटरवार थाना की पुलिस द्वारा की गई।
ज्ञात हो कि इस आशय का समाचार जगत प्रहरी द्वारा प्रमुखता प्रकाशित भी हो चुका है। इसके बाद 12 जनवरी की संध्या पेटरवार थाना के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बिशेश्वर महतो ने अपनी टीम के साथ विद्यालयों की चोरी हुई कमरे एवं चोरों द्वारा गैस कटर से काटे गए तालों को साथ ले गए। मौके पर मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, शिक्षक शिवचरण कपरदार, यमुना प्रसाद, नरेश कुमार, पवन विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply