कसमार थाना में होली को लेकर शांति समिति की बैठक

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार थाना परिसर में 19 मार्च को रंगों का त्योहार होली को लेकर शांति समिति की बैठक की गयी। बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी (सीओ) सुरेश कुमार सिन्हा व् संचालन थाना प्रभारी भजनलाल महतो ने किया।

शांति समिति की बैठक में मुख्य रूप से अंचल पुलिस इंस्पेक्टर मुकेश कुमार पांडेय, प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अनिल कुमार उपस्थित थे। बैठक में होली पर्व के अवसर पर शराब का सेवन करने वालों तथा अवैध शराब का धंधा करने वालों के विरुद्ध सख्त रहने की बात कही गयी। पुलिस पदाधिकारियों ने इसके लिए आम रहिवासियों से सहयोग करने की बात कही। बैठक में सीओ सुरेश कुमार सिन्हा ने कहा कि होली का पर्व महान पर्व है।

इसमें सभी आपस का विद्वेष भूलकर एक दूसरे को रंग व गुलाल का प्रयोग कर खुशी मानते हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी शराब का सेवन या धंधा करते पकड़ा गया तो जेल भेज दिया जाएगा। कहा कि होली के दिन प्रशासन द्वारा शांति व्यवस्था बनाने के लिए पूर्ण व्यवस्था की गई है। किसी प्रकार की कहीं कोई गलत घटना या अपराध ना हो, इसकी उचित व्यवस्था की गई है। बीडीओ अनिल कुमार व् थाना प्रभारी भजनलाल महतो ने लोकसभा चुनाव को लेकर जारी आदर्श आचार संहिता की नियमों की जानकारी दी।

उन्होंने रहिवासियों से सौहार्दपूर्ण तरीके से होली का त्योहार मनाने का अपील किया। वक्ताओं ने कहा कि रंगो का त्योहार होली भाई चारा स्थापित करने का त्योहार है। अतः रमजान एवं होली त्योहार को हर कोई भाईचारा के साथ मनाए। संवेदनशील जगहों पर पुलिस की निगरानी रखी जाएगी। साथ ही गश्ती दल नियुक्त किए जाएंगे। सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैलाने वालों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। कहा गया कि इसके लिए समाज को जागरूक रहने की जरूरत है। सोशल मीडिया पर नजर रखी जाएगी। कोई भी बात पोस्ट करने से पहले तथ्यों की जांच कर लें।

यहां शांति समिति की बैठक के समाप्त होते ही रंग गुलाल के साथ होली मिलन समारोह मनाया गया। जिसमें सभी उपस्थित गणमान्य जनों ने एक दूसरे को गुलाल लगाया। मौके पर जिला परिषद सदस्य अमरदीप महाराज, बीस सूत्री अध्यक्ष दिलीप हेम्ब्रम, पुलिस अवर निरीक्षक चन्द्रदेव कुमार, मुखिया अमरेश कुमार महतो, राजेन्द्र प्रसाद आदि।

महतो, चन्द्रशेखर हेम्ब्रम, चन्द्रशेखर नायक, विजय जयसवाल, हारु रजवार, पंसस विनोद कुमार महतो, रवि रजवार, इन्द्रजीत पांडेय, पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष यदुनंदन जयसवाल, शकुर अंसारी, बानेश्वर महतो, शेखावत अंसारी, शिशुपाल महतो, अशोक मरांडी, भुनेश्वर महतो, प्रताप सिंह, छोगालाल सिंह, कुलदीप करमाली, सोहेल अंसारी, प्रशांत कुमार महतो, सूरज साव आदि उपस्थित थे।

 

 88 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *