अशोक सिंह/बगोदर (गिरिडीह)। गिरिडीह जिला (Giridih district) के हद में बगोदर थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी कुंदन कुमार (Kundan Kumar) की अध्यक्षता 27 सितंबर को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासन की ओर से पुजा कमेटी के सदस्यों को सरकारी गाइडलाइन की जानकारी दी गई।

शांति समिति की बैठक में कहा गया कि पूजा में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। साथ ही किसी भी प्रकार का संस्कृति कार्यक्रमों पर प्रतिबंध रहेगा। बैठक में उपस्थित गणमान्य रहिवासियों ने सर्वसम्मति से दुर्गा पूजा का त्यौहार शांति पूर्ण महौल में मनाने का निर्णय लिया।
बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नौशाद आलम, बीडीओ मनोज कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी, अवर निरीक्षक संतोष मौर्या, सहायक अवर निरीक्षक अजय सिंह समेत सांसद प्रतिनिधि दुर्गेश कुमार, सुखदेव राणा, प्रेमचंद साहु, जिला परिषद सदस्य पुनम महतो, सरिता महतो, उप प्रमुख सरिता साव, मुखिया जीवाधन मंडल, अख्तर अंसारी, आदि।
लक्ष्मण महतो, सरवर खान, राजु सिंह, धीरेन्द्र कुमार, भरत गुप्ता, विश्वनाथ साव, शिव प्रसाद सोनी, दिलीप रजक, दिपु मंडल, कुलदीप साव, धनंजय सिंह, दिलेशवर दास, जितेन्द्र सिंह, हरेन्द्र सिंह के अलावा पुजा कमेटी के अध्यक्ष, सदस्यगण समेत स्थानीय रहिवासी शामिल थे।
![]()












Leave a Reply