थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ थाना परिसर में सरस्वती पूजा मनाने को लेकर 21 जनवरी को शांति समिति की बैठक की गई। अध्यक्षता विष्णुगढ़ प्रखंड अंचलाधिकारी रामबालक कुमार एवं संचालन विष्णुगढ़ थाना प्रभारी रामनारायण सिंह ने किया।

मौके पर उपस्थित राजनीतिक, सामाजिक संगठनों, पंचायत के स्थानीय जन प्रतिनिधियों, दोनों समुदाय के बुद्धिजीवी एवं प्रशासनिक पुलिस पदाधिकारी ने संबोधित किया।

इस दौरान शांति समिति की बैठक में अंचलाधिकारी रामबालक कुमार ने कहा कि पूजा के अवसर पर डीजे बजाने पर अश्लील व भड़काऊ गाना बजाने पर पाबंदी रहेगी। साथ ही डीजे लगे पूजा पंडालों के समिति के पदाधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्द तरीके से मनाएं। सोशल मिडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट पर सख्त पाबंदी रहेगी। कोई व्यक्ति अगर इस तरह का कोई पोस्ट करते हैं वैसे लोगों को चिन्हित कर साइबर क्राइम के तहत कारवाई की जाएगी।

इस अवसर पर उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार कोंगारी ने कहा कि शांति व सौहार्द पूर्ण माहौल में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस व सरस्वती पूजा क्षेत्र वासी मिलजूल कर मनाएं। प्रशासन के दिशा निर्देश व गाइडलाइन का पालन करें।

विष्णुगढ़ थाना प्रभारी रामनारायण सिंह ने कहा कि प्रशासन ने हुड़दंगियों व अन्य कोई भी शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करेंगे, वैसे लोगों से निपटने के लिए पुलिस की पैनी नजर रहेगी। पुलिस ऐसे लोगों से सख्ती से निपटेगी। उन्होंने कहा कि अपने क्षेत्र के मामलो को वहां के मुखिया खुद सुलझाएं। सभी प्रखंड वासी शांति व सौहार्द पूर्ण वातावरण में त्योहार मनाए। इसके लिए बिष्णुगढ़ पुलिस सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेगी।

इस मौके पर मुख्य रूप से प्रखंड उप प्रमुख सरयु साव, जिला परिषद सदस्य शेख तैयब, झामुमो जिलाध्यक्ष शंभूलाल यादव, बीस सूत्री अध्यक्ष गिरजा साव, गुरु प्रसाद साव, कांग्रेस के सुरेंद्र मिश्र, विश्वेश्वर प्रसाद स्वर्णकार, बक्सपुरा मुखिया नन्हकू महतो, रामजन्म राय, अब्बास अंसारी, गैङा के पंसस महताब हुसैन, सांसद प्रतिनिधि सुशील कुमार मंडल, मुखिया उत्तम कुमार, लक्ष्मी देवी, आदि।

सुनील अकेला, गंगाधर महतो, अबरार अंसारी, बहाराम हांसदा, हेमंती देवी, पुर्व प्रमुख उमा देवी, पंचायतों के मुखिया गण, पंचायत समिति सदस्य गण, जनप्रतिनिधि गण एवं प्रखंड के गणमान्य व बुद्विजीवी गण सहित काफी संख्या में समाजसेवी व अन्य क्षेत्रवासी खासतौर पर उपस्थित थे।

 241 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *