Advertisement

फुटपाथ दुकानदारों को मिला राहत का साया, रोटरी क्लब ने बांटे मुफ्त छतरी

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। उमस भरी गर्मी और बारिश के मौसम में खुले आसमान के नीचे रोजी-रोटी कमाने वाले फुटपाथ एवं छोटे दुकानदारों को राहत देने के उद्देश्य से रोटरी क्लब चास द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जरूरतमंद दुकानदारों के बीच मुफ्त में बड़े छतरी वितरित किए गए।

रोटरी क्लब चास की अध्यक्ष डिंपल कौर ने 17 जुलाई को बताया कि यह पहल उन दुकानदारों के लिए है जो रोज़ाना धूप, बारिश और मौसम की मार झेलते हुए अपने परिवार का पेट पालते हैं। उन्होंने कहा कि, एक छाता, एक साया बनकर इनके जीवन को थोड़ा सहज बनाया जा सकता है। ब्लड मैन हरबंस सिंह सलूजा ने रोटरी क्लब चास की इस पहल को समाज में सकारात्मकता का संदेश बताते हुए कहा कि छोटे दुकानदारों को छतरी देकर रोटरी ने अपने सामाजिक सरोकार को निभाया है।

छतरी वितरण कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों ने भी इस सहयोग के लिए रोटरी क्लब का आभार जताया और इसे उपयोगी व प्रेरणादायक बताया। रोटरी क्लब की सचिव श्वेता रस्तोगी ने कहा कि फुटपाथ दुकानदार भी समाज में रचनात्मक भूमिका निभाते हैं और रोटरी ने उनकी समस्याओं को समझते हुए एक मानवीय पहल की है। इस अवसर पर संजय वैद्य, बिनोद चोपड़ा, पूजा वैद्य, शैल रस्तोगी, मंजीत सिंह, गौरव रस्तोगी, अमन मल्लिक सहित कई सदस्यगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *