धारावीकरों ने पुष्प गुच्छ से किया स्वागत
मुश्ताक खान/मुंबई। मुंबई के विभिन्न पुलिस स्टेशनों (Police stations) में अपना जैहर दिखा चुके धारावी के नव नियुक्त वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बलवंत गणपतराव पाटिल का धारावीकरों ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। धारावी से पहले पाटिल पश्चिमी जोन में थे।
पाटिल से पहले धारावी में श्रीमती गुलाब पाटिल थी। उनकी सेवा निवृति के बाद पाटिल ने पद भार संभाला है। बलवंत पाटिल के यहां आने से अपराधिक प्रवृति में लिप्त व टपोरियों में हड़कंप मच गया है।
उनके यहां आने से अधिकांश अपराधी भूमिगत हो गए हैं या धारावी की हद को छोड़ चुके हैं। चुनौतियों से भरे धारावी में सीनियर पी आई (Senior PI) के तौर पर बलवंत पाटिल का यह पहला कार्यकाल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार धारावी के नव नियुक्त वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बलवंत गणपतराव पाटिल के यहां आने व पद भार संभालने की जानकारी मिलते ही शिव वाहतुक सेना धारावी विधानसभा के अध्यक्ष कालू भाई अंसारी, जुल्फकार शेख , अजीम अंसारी, मोजाहिद अंसारी, बाबू खान शिवसेना समन्व समिति, बाबू खान उप शाखा प्रमुख आदि गणमान्यों ने शाल ओढ़ाकर व पुष्प गुच्छ दे कर स्वागत किया।
कयास लगाया जा रहा है कि मुंबई के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में अपना जैहर दिखा चुके पाटिल एशिया महादेश की सबसे बड़ी व घनी आबादी वाले धारावी के अपराधियों पर नकैल कसने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
क्योंकि पश्चिमी जोन से पहले उन्होंने आजाद मैदान, मालाबार हिल, और जूहू आदि पुलिस स्टेशनों में अपना जैहर दिखाया है। अब यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि धारावी में अपराध का ग्राफ गिरता है या? क्योंकि उनकी टीम में कई जांबाज अधिकारी हैं।
![]()












Leave a Reply