मुंबई पुलिस के पाटील हुए सेवानिवृत

बिदाई समारोह में सीनियर ने कि हौसला अफजाई

मुश्ताक खान/मुंबई। करीब 30 वर्ष मुंबई पुलिस (Mumbai Police) में सेवा देने वाले हवलदार नामदेव जगन्नाथ पाटिल   के सेवानिवृति की पूर्व संध्या सुमन नगर ट्रैफिक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी संजय भाले राव, पीआई दिपक बागुल, पीएसआई सुनिल गांगुडे और पीएसआई प्रकाश कांबले ने पुष्प गुच्छ देकर बधाई व शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर महाले, गोसावी, शिंदे, पांडा गायकवाड और सुमन नगर ट्रैफिक पुलिस में कार्यरत सभी सहयोगी उपस्थित थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 1992 में नामदेव जगन्नाथ पाटिल  की नियुक्ति हुई थी और 31 अक्टूबर 2021 यानी आज उन्हें मुंबई पुलिस की टीम से बिदाई हो रही है। उन्होंने अपने 30 वर्ष के कार्यकाल को बखूबी बकहबी निभाया है।

पाटिल ने सेवानिवृति से पहले मुंबई पुलिस के प्रोटेकशन विभाग (Protection Department) और ट्रैफिक पुलिस में अपना अधिक समय बिताया है। इन 30 वर्षों में पाटिल ने करीब डेढ़ दर्जन एवार्ड और अनगिनत इनाम बतौर नगद पाया है। उन्होंने मुंबई पुलिस में अपनी आखरी ड्यूटी सुमन नगर ट्रैफिक पुलिस में 30 अक्टूबर 2021 तक की है।

सुमन नगर ट्रैफिक पुलिस स्टेशन में बिदाई समारोह के दौरान वरिष्ठ अधिकारी संजय भालेराव ने कहा कि सेवानिवृत्त नौकरी पेशा लोगों के जीवन का हिस्सा है, जिसे हम सभी नजर अंदाज नहीं कर सकते, इसे हमें हर हाल में निभाना ही है ।

भालेराव ने पाटिल को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इसी तरह पीआई दिपक बागुल ने कहा कि रिटायर होने वाले कभी खुद को बुढ़ा न समझे, जैसे पहले अपने काम में व्यस्त रहते थे वैसे ही किसी भी काम में व्यस्त रहने की जरूरत है।

इससे रिटायर होने वाले स्वस्थ्य रहते हैं। जबकि पीएसआई (PSI) सुनिल गांगुडे ने कहा की रिटायरमेंट के बाद अपने पारिवारिक जीवन को और सुगम बनाने की कोशिश करनी चाहिए। इससे उम्र में इजाफा होता है और लोग स्वस्थ्य भी रहते हैं। यहीं हमारी शुभकामनाएं हैं।

 313 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *