भाजपा हॉट गम्हरिया मंडल द्वारा पथसभा कार्यक्रम का आयोजन

प्रचंड मतों से जीत रही है भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा-चुमरू चातोम्बा

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में भारतीय जनता पार्टी हॉट गम्हरिया मंडल द्वारा पथसभा कार्यक्रम का आयोजन कोचड़ा पंचायत में किया गया।

जानकारी के अनुसार पंचायत स्तर पर निवास करने वाले सभी कार्यकर्ता एवं आम जनों को पथसभा के माध्यम से जोड़ा गया। जिसका संचालन ब्रजमोहन चातोम्बा द्वारा किया गया। पथसभा को अभिजीत गागराई, देवेंद्र कुमार तथा जीज्ञंसु बेहेरा ने संबोधित किया।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता चुमरू चातोम्बा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी गीता कोड़ा प्रचंड मतों से जीत रही है, जिससे विपक्षी दल को घबराहट हो गया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष सोचने को विवश है कि हमारी इतने विधायक और सरकार में रहते हुए हम जीत नहीं पा रहे हैं।

इंडिया गठबंधन इसीलिए जीत नहीं रही है, क्योंकि उन्होंने पांच वर्षों में जनता के हित में कोई कार्य नहीं किया है। कोई एक भी योजना बताए सरकार जिससे जनता को लाभ हुआ है। चातोम्बा ने कहा कि कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बन रहे हैं और देश का चौमुखी विकास होगा।

समाज की अंतिम व्यक्ति को मुख्य धारा से जोड़ा जाएगा।उक्त पथसभा कार्यक्रम में शत्रुघ्न हेंब्रम, रामनाथ कर, जी. लक्ष्मी कुमार, मंगल कुमार समेत सैकड़ो ग्रामीण रहिवासी शामिल हुए।

 

 87 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *