विधायक आवास पर विभाजन विभीषिका संगोष्ठी का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। भारतीय जनता पार्टी द्वारा विभाजन विभीषिका प्रथम स्मृति दिवस पर 14 अगस्त को बोकारो विधायक बिरंची नारायण के सेक्टर वन स्थित आवसीय कार्यलय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां स्थित पंडित दीनदयाल सभागार में जिला स्तरीय संगोष्ठी तथा मौन जुलूस निकाला गया।

इस अवसर पर आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने किया। उन्होंने कहा कि 14 अगस्त 1947 को भारत और पाकिस्तान के विभाजन के दौरान हुए हिंसा में दस लाख इंसानी जीवन समाप्त हो गया।वही डेढ़ करोड़ शरणार्थी को अपना घर बार छोड़ना पड़ा। वह दृश्य बहुत ही दुखदाई एवं भयावह रहा होगा।

नेता प्रतिपक्ष बाउरी ने कहा कि 14 अगस्त 1947 भारत के इतिहास का दिन कभी भुलाया नहीं जा सकता। एक तरफ जहां दशकों की गुलामी के बाद देश आजादी का सूरज देखने को बेकरार था, वहीं दूसरी ओर देश के दो टुकड़े हो रहे थे। धर्म के नाम पर समाज को बांट दिया गया। देश बंटवारे में लाखों ने अपनों को खोया, घर-बार छूटा।

उन्होंने कहा कि बंटवारे का दंश झेलने वाले देशवासियों को श्रद्धांजलि देने के लिए आज पूरा देश विभाजन विभीषिका दिवस मना रहा है। धारा 370 व 35 ए खत्म कर कुछ दर्द को कम करने का काम मोदी सरकार ने की। उन्होंने कहा कि भारत से पाकिस्तान बना। इसके बाद पाकिस्तान से बंग्लादेश भी भारत के अंश थे। गंधार तक जो देश था आज खंडित है। यह सत्ता के लालचियों के वजह से हो गया।

बाउरी ने कहा कि अंग्रेज व कांग्रेस की वजह से भारत दो हिस्सो मे बंट गया, क्योकि कांग्रेस को सत्ता चाहिये था। कहा कि पाकिस्तान तथा बंग्लादेश मे आज हिंदुओं पर अत्याचार किया जा रहा है। बंग्लादेश मे आज जो हो रहा है कही न कही कांग्रेस के कारण। अगर बंटवारा न होता तो बंग्लादेश पाकिस्तान भारत का हिस्सा होता। यह बंटवारा सत्ता के लालचियों द्वारा की गई जिन्हें सत्ता से मतलब था।

पूर्व जिलाध्यक्ष भरत यादव ने बंटवारे में आपनी जान गवाने वाले को याद कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में 14 अगस्त की तिथि कभी न भूलने वाली है। आज ही के दिन मजहबी और नफरती मानसिकता ने भारत का दु:खद विभाजन किया, जिसके दुष्परिणाम असंख्य देशवासियों ने यातनाएं झेलीं और अपनी जान गंवाई।

इस क्रूर-वीभत्स यातना के साक्षी सभी नागरिकों के प्रति उनकी संवेदनाएं हैं। जिलाध्यक्ष जयदेव राय ने कहा कि अखंड भारत को खंडित करने काम किया गया। कितनो ने अपनी जान गवाई, कितनो को अपने परिवार से दूर होना पड़ा। संगोष्ठी की अध्यक्षता भाजपा बोकारो जिलाध्यक्ष जयदेव राय तथा संचालन जिला महामंत्री संजय त्यागी ने की।

संगोष्ठी में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनय सिंह, शशि भूषण ओझा मुकुल, जिला उपाध्यक्ष धीरज झा, गौर रजवार, राम लाल सोरेन, अनिल स्वर्णकार, भाजयुमो जिलाध्यक्ष बिनोद कुमार, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर महथा, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश मंत्री सुनीता दास, जिला मंत्री माथुर मंडल, मंटू राय, सोनम दुबे, जिला कार्यालय मंत्री इंद्र कुमार झा, जिला मीडिया प्रभारी महेंद्र राय, महिला मोर्चा बोकारो महानगर अध्यक्ष ममता गोस्वामी, विश्वनाथ दत्ता, डॉ प्रकाश सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश चंद्र सिंह, अमर स्वर्णकार, विक्की राय, अविनाश सिंह, प्रेमलाल साव, अशोक शर्मा, आदि।

हरिपद गोप, बीरभद्र प्रसाद सिंह, ऋषभ राय, ब्रज दुबे, जितेंद्र गोस्वामी, बिनोद कुमार, अभय कुमार गोलू, विशाल गौतम, हीरालाल मंडल, निमाई महथा, ललन शर्मा, अर्जुन स्वर्णकार, राजू गुप्ता, रघुनाथ टुडू, रंजीत बरनवाल, पवन महतो, शंकर दत्ता, राज सिंह, पियूष गौरव, कुमार अमित, विक्रम सिंह, ललन शर्मा, अशोक सिंह, जितेंद्र साव, सुबोध मंडल, गौतम चौधरी, भैरव महतो, रघुनाथ टुडू, भोला साव, बिनोद सिन्हा, अमित गिरि, विक्की वोरा, ऋषभ राय, सुमित बदानी आदि उपस्थित थे।

 

 55 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *