Advertisement

भारत माता अभिनंदन दिवस पर प्रतिभागीगण सम्मानित

एस.पी.सक्सेना/बोकारो। भारत माता अभियान दिवस के अवसर पर 11 सितंबर को बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में जरिडीह बाजार स्थित भामाशाह भवन परिसर में समारोह का आयोजन किया गया।

अध्यक्षता मुख्य अतिथि जिप सदस्या चिंता देवी एवं देव प्रसाद मिश्र तथा संचालन भारत माता अभिनंदन संगठन के नृत्यकला एवं आध्यात्मिक प्रकोष्ठ के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मुनीश कुमार वर्मा ने की।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्या चिंता देवी ने कहा कि इस प्रतियोगिता से बच्चों में अपने देश के प्रति देशभक्ति की भावना जागेगी। साथ हीं बच्चों में प्रतियोगिता करने की जागरूकता पैदा होगी।

कार्यक्रम के आयोजक तथा भारत माता अभिनंदन संगठन के साहित्य कला एवं आध्यात्मिक प्रकोष्ठ के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मुनीश कुमार वर्मा ने कहा कि यह पूर्णत: गैर-राजनीतिक संगठन है।

हिन्दू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष गायत्री तिवारी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने शिकागो के धर्म सम्मलेन में 11 सितंबर को हीं विश्व को धर्म का पाठ पढ़ाया था। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के बारे में जितना भी कहा जाये कम हीं होगा।

शिक्षक सुनील कुमार राय उर्फ अनुरागी सुनील ने स्वामी विवेकानंद के जीवन चरित्र पर विस्तार से प्रकाश डाला। शिक्षक मुकेश कुमार ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के बारे में कहना सुर्य को दीपक दिखाने के समान है। मौके पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रधानाध्यापक दिलीप स्वर्णकार आदि ने भी अपने विचार वयक्त किये।

इससे पूर्व संगठन द्वारा ऑनलाइन आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में कुल 109 बच्चों ने भाग लिया। जिसे इस कार्यक्रम में टॉप टेन बच्चों को पुरस्कृत किया गया। जिसमें स्वाति कुमारी, संजना कुमारी साह, मानसी कुमारी, असद इकबाल, श्रुति मोदी, शांति कुमारी, सोनाली कुमारी, कृष्ण कुमार साव, राजन कुमार तथा वैष्णवी कुमारी सहित सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र दिया गया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के जिलाध्यक्ष अनूप ओमान, वार्ड सदस्य वीरेंद्र सोनी, निक्की सोनी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक अनुरागी सुनील, तुलसी कुमारी, बरखा, सुषमा गुप्ता तथा सना इकबाल ने मुख्य भूमिका निभाई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *