मानदेय बढ़ोतरी की मांग को लेकर 30 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल-परशुराम

समस्तीपुर के 5 मृत रसोईया के आश्रित को मुआवजा संघर्ष की जीत-बंदना सिंह

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। खाना बनाने के अलावे रसोईया से सरकार विद्यालय की साफ- सफाई, झारू- पोछा समेत अन्य कार्य कराती है। रसोईया के योगदान के कारण विद्यालय में शिक्षण व्यवस्था सुदृढ़ हुआ है।

बावजूद इसके आज भी महंगाई के इस दौड़ में रसोईया को प्रतिमाह मात्र 1650 रूपये देकर सरकार खुद न्यूनतम मजदूरी कानून की धज्जी उड़ा रही है। बार- बार सरकार को स्मारित कराने के बाबजूद भी रसोईया का मानदेय नहीं बढ़ाया गया। अततः मजबूर होकर बिहार के लाखों रसोईया आगामी 30 नवंबर से संपूर्ण बिहार में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करेगी।

ताजपुर में भी इस हड़ताल को हम सभी को मिलकर सफल बनाना है। उक्त बातें एक्टू से संबद्ध बिहार राज्य विद्यालय रसोईया संघ के प्रदेश सचिव परशुराम पाठक ने 26 नवंबर को कही। वे समस्तीपुर जिला के हद में बीआरसी ताजपुर में नगर परिषद एवं प्रखंड सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

इस अवसर पर महिला संगठन ऐपवा के जिलाध्यक्ष बंदना सिंह ने उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि संघर्ष कभी भी बेकार नहीं जाता है। संघर्ष के जरिये हम सरकार एवं अधिकारियों को जगाकर अपनी बात उन तक पहुंचाते हैं। उन्होंने कहा कि आज संघर्ष का ही परिणाम है कि जिले के 5 रसोईया वारिसनगर की स्व. उर्मिला देवी, शिवाजीनगर की स्व. रेखा देवी, उजियारपुर की स्व. अनीता देवी, खानपुर की स्व. अनिया देवी एवं पूसा की स्व. सुमित्रा देवी के आदि।

आश्रितों को सरकारी अनुग्रह अनुदान 4-4 लाख रूपये मिला है। अब मृत रसोईया के आश्रित को रसोईया के पद पर बहाल कराने का संघर्ष जारी है। ऐपवा नेत्री ने रसोईया के आंदोलन में हर संभव सहयोग देने की घोषणा की। मौके पर 15 सदस्यीय नगर व् प्रखंड कमिटी का चुनाव किया गया।

जिसमें प्रभात रंजन गुप्ता को सचिव एवं गिरजा देवी को अध्यक्ष, बसंती देवी को सचिव एवं सुनीता देवी को सह सचिव चुना गया। जबकि शिव कुमारी देवी, अब्दूल हयात, सरस्वती देवी, ललिता देवी, मंजू देवी, कुलमंती देवी, रीना देवी, हुस्न आरा, संजू देवी, सुनीता देवी, पुनम देवी को कमिटी सदस्य एवं भाकपा माले के ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह को सर्वसम्मति से संरक्षक चुना गया।

नई कमिटी के सचिव प्रभात रंजन गुप्ता ने राज्यव्यापी हड़ताल के समर्थन में 30 नवंबर से प्रखंड संसाधन केंद्र ताजपुर पर अनिश्चितकालीन धरना- प्रदर्शन करने की घोषणा की। नये अध्यक्ष गिरजा देवी ने नगर व् प्रखंड के सभी रसोईया समेत आम – अवाम से हड़ताल में भाग लेकर सफल बनाने की अपील की।

 127 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *