
विजय कुमार साव/गोमियां(बोकारो)। गोमियां प्रखंड (Beef block) के हद में तुलबुल पंचायत ( Bulbul panchayat) के बिरसा ग्राम (Birsa village) रहिवासी 25 वर्षीय परमेश्वर यादव आखिरकार पलायन की भेंट चढ़ गया।
जानकारी के अनुसार परमेश्वर यादव महाराष्ट्र के पुणे जिले में विजन टेक इंटरप्राइजेज नामक निजी कंपनी में कार्यरत था। बीते 10 वर्ष पूर्व रोजगार की तलाश में वह पुणे गया था। बीते 13 नवंबर की शाम को कंपनी से बोनस लेकर मोटरसाइकिल से लौट रहा था। दूसरी ओर से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल से आपस में जोरदार टक्कर होने के बाद हॉस्पिटल ले जाने के क्रम में ही उसकी मौत हो गई।
मृतक यादव अपने घर में कमाने वाला एक मात्र सहारा था। अपने घर के परिवार का पालन पोषण भी वही करता था। मृतक की शादी 2 वर्ष पूर्व गोमियां के स्वांग बस्ती में हुई थी। उससे एक 2 वर्षीय बच्ची है। वर्तमान में उसकी पत्नी काजल देवी गर्भवती भी है। इस घटना से परिवार जनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दीपावली की खुशी उनके घर में मातम में बदल गई। मृतक के पिता दशरथ गोप ने कहा कि गांव में खेती बारी कर अपना जीवन यापन करते हैं। उसके 5 बच्चे हैं, तीन लड़का और दो लड़की है। बेटियों की शादी हो चुकी है। यह बेटा मझला था और घर के सदस्यों का पालन पोषण का यही सहारा था।
इस संबंध में तुलबुल मुखिया जलेसर हांसदा ने कहा कि मृतक का पार्थिव शरीर सड़क मार्ग से 16 नवंबर की सुबह बिरसा गांव पहुंची। मुखिया ने आश्वासन दिया और कहा कि पीड़ित परिवार को पंचायत स्तर से हर सुविधा दिलाने का काम करूंगा।
![]()












Leave a Reply