वार्ड सदस्यों के वोट बराबर के बाद मुखिया का वोट बना निर्णायक
प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में पंचायत भवन सरहचीया में 16 जून को गोमियां के अंचल अधिकारी संदीप अनुराग टोपनो द्वारा नवनिर्वाचित पंचायत के मुखिया एवं वार्ड सदस्यों को शपथ दिलाया गया। वहीं उप मुखिया पद के लिए चुनाव की प्रक्रिया अपनाया गया।
जानकारी के अनुसार यहां उप मुखिया पद के लिए पंकज तिवारी और नीलिमा कुमारी ने बराबरी वोट हासिल किया। उसके बाद मुखिया बिंदु देवी के वोट पंकज तिवारी को उप मुखिया के रूप में बिजयी घोषित किया गया। अंचल अधिकारी टोपनो ने नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ ग्रहण कराया।
इस अवसर पर मुखिया बिंदु देवी ने कहा कि जो भी काम अधूरा रह गया है उसे हर हाल में पूरा करूंगी। इस मौके पर निर्वाचित वार्ड सदस्य पंकज कुमार, संजय कुमार सिन्हा, आशा कुमारी, मांडवी शर्मा, तारा देवी, बेबी देवी, सुरेश यादव और नीलिमा कुमारी सभी के प्रति आभार जताया।
मौके पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अलका रानी, प्रभारी अंचल निरीक्षक लाल मोहन दास, अंचल नाजिर शाहबाज अशरफ, राजस्व उपनिरीक्षक कैलाश प्रसाद यादव, सहायक शिक्षक अशोक कुमार आदि उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply