Advertisement

हाथियों के उत्पात से ग्रामीणों में दहशत

अशोक सिंह/बगोदर (गिरिडीह)। गिरिडीह जिला (Giridih district) के हद में बगोदर क्षेत्र में हाथियों का उत्पात लगातार जारी है। हाथियों का उत्पात थमने नाम ही नही ले रहा है। हाथियों के उत्पात से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।

जानकारी के अनुसार प्रखंड के बनपुरा व धवैया के बाद बीते 19 सितंबर की रात्रि हाथियों के झुंड ने हेसला पंचायत के कोडाडीह में गांव में जमकर उत्पात मचाया। इससे ग्रामीणो मे दशहत है। हाथियों के झुंड ने रामचंद्र यादव के चार दिवारी व अरहर की फसल को पुरी तरह से नष्ट कर दिया है।

वहीं चुरामन सिंह के खपरैल मकान का दरवाजा तोड़ दिया। इसके आलवे हाथियों ने चेतलाल मिर्धा, सुरेश सिंह समेत कई किसानों ने धान व मक्का की फसल को रौंद कर बर्बाद कर दिया। इसे लेकर प्रभावित किसानों ने चार दिवारी व फसल की हुई नुकसान की मुआवजे की मांग की है।

जानकारो के अनुसार हाथियों का झुंड 20 सितंबर को खम्भरा ईलाके में था। शाम होते ही गाँव में आ धमका। स्थानीय रहिवासी हाथियों के भय से रात्रि जागरण कर पहरेदारी कर है। दुसरी ओर रहिवासियों के पास वैसा कुछ व्यवस्था नही रहने के कारण सभी भयभीत बताये जा रहे हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *