पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने राष्ट्र निर्माण के लिए अपना जीवन किया समर्पित
प्रहरी संवाददाता/फुसरो(बोकारो)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के 105वीं जयंती बोकारो जिला के हद में बेरमो कोयलाचंल में धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर भाजपा नेताओं औऱ कार्यकर्ताओं ने उन्हें नमन किया।
फुसरो नगर परिषद के हद में ढोरी कांटा के समीप पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक के समीप कार्यक्रम की अध्यक्षता फुसरो मंडल अध्यक्ष भाई प्रमोद कुमार सिंह और संचालन नवल किशोर सिंह ने किया। वक्ताओं ने यहां कहा कि उन्होंने राष्ट्र निर्माण में अपना जीवन समर्पित कर दिया।
उनके विचार देशवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे। कहा गया कि राजनीतिज्ञ पं. उपाध्याय ने समय समय पर विभिन्न चुनौतियों व समस्याओं के निराकरण के लिए अपने विचार-दर्शन से देश का मार्गदर्शन किया।
उनके एकात्म मानववाद व अंत्योदय के मंत्र सदैव हमें जनकल्याण व राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे। सेवा और समर्पण का उनका मंत्र हमें प्रेरणा देता है। उनके विचार और दर्शन भारत की आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करते रहेंगे।
जयंती के अवसर पर स्वच्छता अभियान प्रभारी दिनेश सिंह के नेतृत्व में कई जगह पर झाड़ू लगाकर सफाई की गई। मौके पर जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, संत सिंह, दिनेश सिंह, रामकिंकर पांडेय, वैभव चौरसिया, जितेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, टुनटुन तिवारी, आर एस तिवारी, भरत वर्मा, रोहित मित्तल, धनेश्वर महतो, आदि।
भुनेश्वर यादव, अंजनी सिंह, विनय सिंह, कृष्ण कुमार, राधा देवी, रमेश स्वर्णकार, मृत्युंजय पांडेय, मदन श्रीवास्तव, शिवपूजन चौहान, दिनेश यादव, वीरेंद्र गुप्ता, महेंद्र सिंह, सुरजीत चक्रवर्ती, अशोक मिश्रा, विद्यार्थी पांडेय, अशोक सिंह, विकास सिंह, अरुण कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply