Advertisement

ग्रामीणों को विधिक जानकारी देकर वितरित किए पर्चे

विभिन्न पंचायतों में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। नालसा, झालसा तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश -सह- अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो प्रदीप कुमार श्रीवास्तव (Pradeep kumar srivastva) केे निर्देश पर 27 अक्टूबर को आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम अंतर्गत बोकारो जिला (Bokaro district)  के हद में चंदनकियारी एवं नावाडीह प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर विभिन्न पंचायतों में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बोकारो के पैनल अधिवक्ताओ एवं पैरा लीगल वालंटियरों द्वारा मोबाइल वैन के साथ घर-घर घुम कर रहिवासियों को संविधान द्वारा उनको प्रदत्त कानूनी सहायता, उनको पाने के तरीके, मूल अधिकारों सहित अन्य अधिकार, कर्तव्य, नालसा एवं झालसा द्वारा उनकी सहायता हेतु प्रायोजित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। मौके पर ग्रामीणों के बीच पर्चा का वितरण किया गया।

मौके पर उपस्थित नावाडीह अंचलाधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को कानून की जानकारी होनी चाहिए, जिससे उनके अधिकारों का उल्लंघन न हो।

विधिक जागरूकता के माध्यम से ग्रामीण स्तर पर लोगों को सामान्य कानून की जानकारी देकर उन्हें सबल बनाया जा रहा है, ताकि उनका कोई हकमारी नहीं कर सके।

शिविर का आयोजन चंदनकियारी के अमलाबाद, सीलफोर, लालपुर, आरिता एवं नावाडीह के चीरूडीह, सुरही, पोटसो, नावाडीह पंचायतों में किया गया। उक्त जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो की सचिव लूसी सोसेन तिग्गा ने दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *