एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड के पलामू जिला में चेन स्नेचिंग गिरोह ने पलामू पुलिस के नाक में दम कर दिया है। पुलिस ने अब चेन स्नेचिंग में लिप्त अपराधियों के खिलाफ खुला ऐलान करते हुए ₹25 हजार का इनाम घोषित किया है।
जानकारी के अनुसार जिला के हद में मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र में हाल के दिनों में घटित चेन स्नेचिंग की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पलामू पुलिस द्वारा अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी हेतु ठोस पहल शुरु की है। इसी क्रम में जिला पुलिस द्वारा एक वांटेड पोस्टर जारी किया गया है, जिसमें अज्ञात बाइक सवार अपराधियों की सूचना देने वाले को ₹25 हजार की नगद इनामी राशि देने की घोषणा की गई है। पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

यह इनाम सटीक और उपयोगी सूचना देने वाले को दिया जाएगा, जिससे अपराधियों की गिरफ्तारी में मदद मिल सके।
कहा गया है कि पलामू पुलिस आम जनता से अपील करती है कि वे सतर्क रहें और अपराध नियंत्रण में सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की सूचना तुरंत शहर थाना मेदिनीनगर को दें।
![]()













Leave a Reply