विनोबा भावे स्कूल ऑफ लर्निंग में पेंटिंग चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

प्रहरी संवाददाता/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में गाल्होवार स्थित विनोबा भावे स्कूल ऑफ लर्निंग में स्कूली विद्यार्थियों के बीच 18 जून को पेंटिंग, चित्रकला, निबंध प्रतियोगिता आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के बीच प्राकृतिक पर्यावरण से जुड़े सुंदर पेड़ पौधों की चित्र दी गई। जिसमें सभी विद्यार्थियों ने पेंटिंग चित्रकला में भाग लिया।

जानकारी के अनुसार प्रतियोगिता में शत प्रतिशत विद्यार्थियों ने अपनी कला को कागजो के पन्नो पर उकेरा। साथ हीं इसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। यहां विभावि स्कूल के प्राचार्य मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि बच्चे देश के भविष्य होते हैं।

उनके भविष्य के लिए उज्वल शिक्षा के साथ साथ हमे बच्चों के अनेक गतिविधियां और प्रतियोगिता पर विशेष दिशा-निर्देश देने की सख्त जरूरत है। ऐसे आयोजित कार्यक्रमों से बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा निखरती है।

शिक्षक धीरज शर्मा ने प्रकृति पर्यावरण से जुड़े पेड़ पौधों की चित्र दर्शाकर विद्यार्थियों के बीच बताया कि पेड़ पौधे हमारे वातावरण को स्वच्छ और शुद्ध रखती है। वृक्ष हम मनुष्यों को जीवित रखने के लिए ऑक्सीजन देती है। मानव जीवन के लिए सबसे महत्वपूर्ण योगदान प्रकृति का होता है।

पेड़ पौधे हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग है। पेड़ को काटे नहीं अधिक से अधिक पेड़ लगाएं। पेड़ लगाएं जीवन बचाएं।
मौके पर मनोज कुमार शर्मा (प्राचार्य), पूनम शर्मा (शिक्षिका), धीरज शर्मा (शिक्षक), बबीता कुमारी (शिक्षिका), केदार कुमार(शिक्षक) के अलावा आरव शर्मा, विक्की कुमार, शिवम कुमार, पीयूष शर्मा, आदि।

सनराज कुमार, आनंद कुमार, विकास कुमार, कपिल कुमार, प्रीति कुमारी, डोली पटेल, मनीषा कुमारी, लक्ष राज कुमार, दीक्षा कुमारी, दिव्या शर्मा, रानी कुमारी, आलिया, रूही परवीन, कोमल, सचिन, साहिल, संतोष, अवी, चंदन, निखिल इत्यादि छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

 275 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *