Advertisement

स्वैच्छिक रक्तदान के लिए जागरूक करना हमारा उद्देश्य-ब्लड मैन सलूजा

एस.पी.सक्सेना/बोकारो। ब्लड डोनर्स एसोसिएशन बोकारो (Blood Donors Association Bokaro) द्वारा रामगढ़ जिला के हद में कुजू स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के सहयोग से 25 दिसंबर को मेन रोड गुरुद्वारा कुजू में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का नेतृत्व कर्ता ब्लड मैन हरबंस सिंह सलूजा एवं गुरमीत सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर ब्लड मैन सलूजा ने कहा कि यह शिविर सिख पंथ के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहिबजादे एवं माता गुजरी जी जो कि 21 दिसंबर से 27 दिसंबर तक 1 सप्ताह के भीतर देश और धर्म की खातिर शहीद हो गए, उन्हें श्रद्धांजलि देने हेतु आयोजित किया गया।

नेशनल फेडरेशन ऑफ वॉलंटरी ब्लड डोनर्स ऑर्गेनाइजेशन (भारत) के राष्ट्रीय सचिव एवं झारखंड राज्य के चेयरमैन ब्लडमैन सलूजा ने कहा NFVBDO पूरे देश में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए कार्यरत है।

इसी मिशन के तहत 25 दिसंबर को बोकारो शहर से 115 किलोमीटर दूर कुजू, रामगढ़ में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 42 रक्त दाताओं ने रक्तदान किया।

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, कुजू के अध्यक्ष सरदार सुखजिंदर सिंह ने कहा कि यह सप्ताह गुरु गोबिंद सिंह जी के चारों साहिबज़ादे एवं माता गुजरी जी का शहीदी सप्ताह है। शहीदों को श्रद्धांजलि देने हेतु आज हम लोगों ने ब्लड मैन सलूजा के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया है।

बोकारो ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के संस्थापक सह अध्यक्ष सलूजा ने बताया कि हमारी संस्था द्वारा सिर्फ कोरोना काल में यह 21वां रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है।

संस्था के कोषाध्यक्ष गुरविंदर सिंह टुटेजा उर्फ सैंकी ने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति संस्था पूरे झारखंड राज्य में अग्रणी भूमिका निभा रही है। यह लहर अब पूरे देश तक फैलाई जाएगी। शिविर में एकत्रित किया हुआ रक्त केएम मेमोरियल ब्लड बैंक चास बोकारो द्वारा संग्रहित किया गया।

‌ शिविर को सफल बनाने में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सचिव अरविंदर सिंह, मनजीत सिंह हुडा, गुरमीत सिंह छाबड़ा, हरविंदर सिंह (बंटी), गुरदीप सिंह, विनोद साहू, दासो साहू, अभय सिंह, मोहम्मद अजहर खान एवं मोहित गुप्ता की मुख्य भूमिका रही।

वहीं ब्लड बैंक के राजेंद्र प्रसाद एवं उनकी टीम का सराहनीय सहयोग रहा। शिविर के अंत में ब्लड मैन सलूजा ने गुरुद्वारा के अध्यक्ष गुरमीत सिंह को शॉल ओढ़ाकर शिविर के आयोजन के लिए सराहना की एवं सभी रक्त दाताओं का आभार प्रकट किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *