Advertisement

जीजीएसईएसटीसी बोकारो में जापानी तकनीक लोट्स ब्लॉसम पर ओरिएंटेशन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो के पिंड्राजोरा चास स्थित गुरु गोविंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल केंपस (जीजीएसईएसटीसी) में फैकल्टी सदस्यों के लिए प्रभावी जीवनशैली और आधुनिक शिक्षण-अधिगम की चुनौतियों से निपटने को लेकर 9 मार्च को एक विशेष ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में लोट्स ब्लॉसम विधि नामक जापानी तकनीक को समझाया गया, जो विचार-विमर्श, रचनात्मक सोच और समस्या समाधान की एक प्रभावी पद्धति मानी जाती है।

जीजीएसईएसटीसी कॉलेज के निदेशक डॉ प्रियदर्शी जरुहार ने व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से इस तकनीक की उपयोगिता को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि यह पद्धति शिक्षकों और छात्रों दोनों के लिए नवाचारो को विकसित करने और जटिल समस्याओं का समाधान खोजने में मददगार साबित हो सकती है।

कार्यक्रम का सफल समन्वय बीबीए विभाग की सहायक प्रोफेसर प्रो. शहनाज़ फरहिन ने किया। उन्होंने वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से लोट्स ब्लॉसम तकनीक को सरल तरीके से समझाते हुए प्रतिभागियों को उपयोगी जानकारी दी। इस ओरिएंटेशन कार्यक्रम में संस्थान के 50 से अधिक फैकल्टी सदस्यों ने भाग लिया और शिक्षण प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने को लेकर विचार साझा किए।

कार्यक्रम के बाद डॉ प्रियदर्शी जरुहार ने इंजीनियरिंग में रुचि रखने वाले छात्रों को सलाह दी कि वे सीबीएसई परिणाम घोषित होने से पहले ही संस्थान में अस्थायी पंजीकरण कराएं, क्योंकि उत्कृष्ट प्लेसमेंट, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सीमित सीटों के कारण यहां प्रवेश की मांग काफी अधिक रहती है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *