छत्तीसगढ़ अध्याय द्वारा सम्मान समारोह एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन

एस.पी.सक्सेना/पटना (बिहार)। साहित्य और मानवता के लिए समर्पित राष्ट्रीय संस्था सामयिक परिवेश अध्याय पत्रिका के छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा बीते 19 दिसंबर को एमराल्ड होटल रायपुर (Emerald Hotel Raipur) में भव्य काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उक्त जानकारी पत्रिका के सह संपादक श्याम कुंवर भारती ने दी।

उन्होंने बताया कि भारतीय संस्कृति के अनुसार मांँ वीणापाणी की पूजा अर्चना और लोक गायक कवि दिलीप टिकरिहा के मधुर कंठ स्वर से सरस्वती वंदना, द्रोपदी साहू द्वारा राज गीत एवं पूर्णिमा तिवारी द्वारा मधुर स्वर में स्वागत गीत की प्रस्तुति उपरांत नावेद रजा दुर्गवि के कुशल संचालन में कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्याम कुंँवर भारती एवं राज्य प्रभारी सरोज साव कमल के अथक परिश्रम के फल स्वरुप यह कार्यक्रम सफल हुआ। प्रथम पाली का कार्यक्रम परिचय के साथ-साथ मिलन समारोह और सम्मान समारोह में सभी विशिष्ट अतिथियों का शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर किया गया।

विशिष्ट अतिथि हिंदी साहित्य समिति अध्यक्षा सरला शर्मा, हिंदी साहित्य समिति के पूर्व अध्यक्ष अरुण निगम, हिंदी साहित्य महासचिव आलोक नारंग आदि ने अपने उद्बोधन में साहित्य की महत्ता, साहित्य का समाज को देन एवं छत्तीसगढ़ के महान साहित्यकारों का उदाहरण देकर सभी कवियों को देश समाज मानवता को समर्पित उद्देश्य पूर्ण, प्रेरणा पद साहित्य एवं सतत् साहित्य सेवा द्वारा समाज सुधार पर जोर दिया।

द्वितीय पाली में सामयिक परिवेश पत्रिका छत्तीसगढ़ अध्याय के उपस्थित सभी कवियों को शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

सभी कवियों ने अपनी अपनी मनमोहक रचना प्रस्तुत कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्याम कुंँवर भारती, विशिष्ट अतिथि अंजनी सुधाकर, जुगेश चंद्र दास, एम एल नत्थानी, गुलाबचंद साव, वर्षा तिवारी एवं समस्त कविगण के अलावा सरोज साव कमल राज्य प्रभारी, कमलेश प्रसाद शर्मा बाबूजी, आदि।

पूर्णिमा तिवारी, लता शर्मा, दिलीप टिकरिहि, द्रौपदी साहू, नवेद रजा दुर्गवी, रेखराम साहू, गोपाल साहू, दीपक महापात्रे, तीजन सिन्हा, लक्ष्मी करियारे, श्रीवास ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से सबके हृदय में स्थान बनाया। मुख्य अतिथि भारती ने सामयिक परिवेश पत्रिका का उद्देश्य एवं महान सामाजिक योगदान को विस्तार से बताया।

उन्होंने कहा कि यह पत्रिका केवल साहित्यिक रचना ही नहीं करता, अपितु समाज के किसी भी परिवार या व्यक्ति के ऊपर कोई कष्ट या संकट आने पर तन मन धन से सहयोग भी करता है। गरीब कन्या का विवाह भी कराता है। इस अवसर पर उन्होंने शहीदों को समर्पित देश भक्ति गीत गजल प्रस्तुत कर सभी कवियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस कार्यक्रम (Program) के सूत्रधार राज्य प्रभारी सरोज साव कमल ने भी कविता पाठ के साथ सभी कवियों को समाज सुधार एवं सशक्त निडर होकर सत्यता पर रचना सृजित कर देश समाज एवं मानवतावादी साहित्य का निर्माण करने हेतु संदेश दिया। नवेद रजा दुर्गवी के कुशल संचालन दिलीप टिकरिहा, तीजन सिन्हा एवं सभी कवियों के विशिष्ट सहयोग से भव्य सम्मेलन कुशलतापूर्वक संपन्न हुआ।

 252 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *