सांस्कृतिक डांस और झूमर प्रतियोगिता का आयोजन

रात भर गीत संगीत ढोलक नगाड़ों की थाप से गुंजा रहा माहौल

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। गिरिडीह जिला (Giridih District) के सीमांकन के हजारीबाग जिला के हद में विष्णुगढ़ प्रखंड के गाल्होवार में नवरात्र के शुभ अवसर पर बीते 14 अक्टूबर को महानवमी की रात्री बच्चो का रंगारंग सांस्कृतिक डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर यहां लगभग चालिस प्रतिभागियो ने डांस प्रतियोगिता मे बढ़ चढ़कर भाग लिया। जिसमें रिया कुमारी प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि द्वितीय स्थान पर रहे रामू कुमार ने ऐ मेरे दोस्त तू लौट के आजा गाने में नृत्य प्रस्तुति कर लोगो का दिल जीत कर दोस्ती के बिन तेरे जिंदगी अधूरी है कि प्रेरणा दी।

इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष श्याम सुंदर विश्वकर्मा और सुनिल कुमार मंडल ने कहा कि सांस्कृतिक डांस कला संगीत इसी तरह बच्चों के भविष्य के उज्जवलता में शिक्षा और अपने उपर छिपी प्रतिभा को निखारती है।

हम सब बेहद प्रसन्न है। आप सब अच्छे से अच्छे मुकाम हासिल कर अपने माता-पिता, गांव का नाम रोशन करें। साथ ही कहा कि झारखंड की विरासत सांस्कृतिक कार्यक्रम झूमर प्रतियोगिता रही है। ढोलक, नगाड़े, मांदर, संस्कृति गीत, संगीत, नुक्कड़ नाटक के साथ झारखंड की संस्कृतिक मिट्टी विरासत की ऐतिहासिक पहचान है।

मां सारदे महानवमी और सांस्कृतिक नृत्य की लुप्त और मां जगदम्बे की जयकारे पर रात भर लोग भक्तिमय दिखे। मौके पर स्थानीय मुखिया डॉ रितलाल महतो, भावी जिला परिषद् सदस्य सह आजसू नेता सरजू पटेल, पूर्व उपमुखिया लखन महतो, डॉ छोटे लाल महतो, श्याम सुंदर विश्वकर्मा, सुनिल कुमार, चेतलाल मंडल, सुनिल रजक, महेन्द्र महतो, मनोज कुमार शर्मा, आदि।

धीरज शर्मा, सुरज पाठक, गणेश ठाकुर, विजय ठाकूर, सुधीर कुमार रजक, मन्नू देव मिश्रा, रामचंद्र महतो, कुलदीप शर्मा, मनिष कुमार, निर्मला देवी, राहुल कुमार, किशोर शर्मा, संजय कुमार, जानकी प्रजापति, मनसुख महतो, लखन ठाकुर, राजू ठाकुर, बबलू रवानी आदि गणमान्य उपस्थित थे।

 328 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *