Advertisement

कृष्णा रजवार के पुत्री के जन्मदिन पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के शारदा कॉलोनी निवासी कृष्णा रजवार के पुत्री भारती राज के जन्मदिन पर 5 अक्टूबर को वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपस्थित गणमान्यों ने भारती को जन्मदिन की बधाई दी और उज्जवल भविष्य का कामना किया।

मौके पर वृक्षारोपण कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा बोकारो जिला अध्यक्ष गिरिजा देवी, जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, जिला सदस्य जितेंद्र सिंह, फुसरो नगर युवा महामंत्री सुमित कुमार सिंह, राधा देवी, महिला मंडल अध्यक्ष बीना देवी, हेमंती देवी, वार्ड पार्षद अजय कुमार जयसवाल, विजेंद्र गुप्ता आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *