उपायुक्त ने विशिष्ठ योगदान देने वाले, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को किया सम्मानित
एस.पी.सक्सेना/देवघर (झारखंड)। देवघर जिला उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री (Deoghar district deputy commissioner Manjunath bhajantri) की अध्यक्षता में 16 अगस्त को जिला प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे ‘‘यस फाॅर वैक्सिनेशन’’ के तहत शत प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को सुनिश्चित करने में बेहतर करने वालों को सम्मानित किया गया।
इस दौरान जिले में ‘‘टिकना है तो टीका लें’’ के नारे को चरितार्थ करते हुए शत प्रतिशत वैक्सिनेशन अभियान के तहत चल रहे ‘‘सुररिक्षत गांव, हमर गांव’’ अभियान के तहत विशिष्ट योगदान देने वाले प्रखंड विकास पदाधिकारी देवीपुर अभय कुमार एवं देवीपुर प्रखंड के हद में भोजपुर पंचायत की कार्यकारी मुखिया आशा देवी शर्मा,आदि।
दरंगा पंचायत की कार्यकारी मुखिया विनती देवी, बाघमारी पंचायत के कार्यकारी मुखिया नागेेश्वर सिंह, रामूडीह पंचायत के कार्यकारी मुखिया बबलू कुमार पासवान, धोबना पंचायत के कार्यकारी मुखिया संजय राउत, बारवां पंचायत की कार्यकारी मुखिया मंदाकिनी भारती, जीतजोरी पंचायत की कार्यकारी मुखिया अंजू देवी, मोहनपुर प्रखंड के नया चितकाठ के कार्यकारी मुखिया अनील कुमार को उनके सराहरणीय कार्यशैली को लेकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त भजंत्री ने कोविड टीकाकरण अभियान में सभी के सहयोग को लेकर आभार प्रकट करते हुए समाज के हरेक तबके के लोगों के साथ-साथ कोविड-19 संक्रमण काल के दौरान जिन लोगों ने खुद से अधिक दूसरों के बारे में सोचा, समाज के बारे में सोचा और विपरीत परिस्थितियों के बावजूद सब की सुरक्षा के लिए काम किया उन लोगों की हौसला अफजाई और सम्मानित किया।
उपायुक्त भजंत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में जिस तत्परतापूर्वक आप सभी जिला प्रशासन का सहयोग किया है वो काबिले तारीफ और सराहनीय है। आज सुरक्षित गांव, हमर गांव के तहत टोला-टोला में टीकाकरण अभियान का कॉन्सेप्ट सभी की भागीदारी से सुनिश्चित हुआ है। जिला प्रशासन के प्रयास से स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को दिन प्रतिदिन बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त भजंत्री द्वारा शत प्रतिशत वैक्सिनेशन अभियान के सफल संचालन को लेकर कहा कि इसका श्रेय मुझे नहीं बल्कि जिले के छोटे से बड़े उन लोगों की है, जिन्होंने अपना योगदान देकर वैक्सीनेशन को सफल बनाया है। उन्होंने कहा कि आज विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ नगरी को कौन नहीं जानता है।
यहां की सारी व्यवस्थाएं प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से मंदिर से जुड़ी हुई है। कोरोना महामारी के कारण मंदिर बंद है और इस महामारी से बचने के लिए शोधकर्ताओं ने यह कहा है कि दूसरा कोई और विकल्प नहीं है। इसलिए टीकाकरण जरूरी है। इसके लिए सभी को एक साथ मिलकर कार्य करना होगा, तभी कोरोना को हम मात दे सकेंगे।
उन्होंने कहा कि कोविड काल के दौरान देवीपुर में 4 घंटे का समय देकर लोगों को अपने विश्वास में लेकर कार्य करना एक बड़ा अनुभव मेरे लिए था। उस समय मेरे साथ उपस्थित पदाधिकारी ही इस अनुभव को समझ सके होंगे कि लोगों में अपनापन और विश्वास जगा कर कार्य करने में आसानी होती है। एक पल ऐसा लग रहा था कि देवीपुर से खाली लौट जाएंगे।
वैक्सीनेशन नहीं करा पाएंगे। लोग क्या कहेंगे। इतने बड़े-बड़े पदाधिकारी आए और एक वैक्सीनेशन नहीं करा पाए, मगर मन में विश्वास था कि लोग मानेंगे। कम लोग ही सही लेकिन वैक्सीनेशन करा कर ही जाएंगे और आज एक सफल वैक्सीनेशन का कार्य वहां पर किया गया।
जिसका अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता है। आज शत प्रतिशत वैक्सीनेशन अभियान के सफल संचालन का श्रेय देवघर जिला के सभी वासियों को जाता है। वहीं दूसरी ओर संक्रमण से बचाव हेतु इसके लिए लगातार मेहनत करने की जरूरत है।
उपायुक्त ने सुरक्षित गांव, हमर गाव अभियान के तहत लक्ष्य को पूरा करने के लिए पंचायत से लेकर प्रखंड स्तर के टीम का गठन से जुड़ी जानकारी साझा करते हुए कहा कि अभियान में जिला, प्रखंड, पंचायत स्तर के सभी पदाधिकारियों, कर्मचारियों तथा सहिया, सेविका, तेजस्वीनी क्लब, शिक्षक, पारा शिक्षक, मुखिया, पीडीएस डीलर, सफाई कर्मी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, जेएसएलपीएस की दीदियों, स्वयं सहायता समूह के सदस्य आदि को जोड़ा गया, ताकि शत प्रतिशत जनमानस को कोविड टिका से लाभान्वित किया जा सके। दूसरी ओर कोरोना टेक्नोलाॅजी का भी भरपूर उपयोग किया गया, ताकि लोगों को जागरूक सतर्क करते हुए टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जा सके।
मौके पर आरसी सिन्हा ने सुरक्षित गांव हमर गांव के साथ अभियान यस फॉर वैक्सीन की चर्चा करते हुए उपायुक्त के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जब तक सभी लोग टीका नहीं ले लेते तब तक हम सुरक्षित नहीं हो सकते।
इस बात का ख्याल रखें कि जब तक देवघर के सभी लोग टीका नहीं ले लेते और कोरोना का केस शून्य नहीं हो जाता, तब तक पूरी सावधानी बरत कर अपने दायित्वों को निभाएं। उन्होंने कहा कि आज देवीपुर प्रखंड के हद में कुल 7 पंचायतों में संपूर्ण वैक्सीनेशन सुनिश्चित किया गया है।
यह कार्य ‘‘सुरक्षित गांव, हमर गांव’’ के तहत ‘‘टिकना है, तो टिका लें’’, टोला-टोला टीकाकरण अभियान के प्रयासों से सफल हो पाया। देवघर उपायुक्त के सराहणीय पहल के पश्चात टीम देवघर की भावना से संबंधित पंचायत के मुखिया, प्रखंड विकास पदाधिकारी स्वास्थ्य केंद्रों के पदाधिकारी एवं कर्मियों के सहयोग से यह सफलता हासिल की गयी है।
सम्मान कार्यक्रम के दौरान सुरक्षित गांव हमर गांव अभियान के सफल संचालन को लेकर टोला-टोला में टीकाकरण कार्य, यस फाॅर वैक्सिनेशन को लेकर उपस्थित अतिथियों, अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने सुझाव व जागरूकता को लेकर किये गये कार्यों व अपने विचारों को उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान मुखिया संघ के अध्यक्ष व प्रतिनिधियों ने उपायुक्त की सराहणीय व बेहतर पहल को लेकर उनका शाॅल व मोमेन्टो देकर सम्मानित किया गया।
ज्ञात हो कि स्वतंत्रता दिवस के विशेष अवसर कार्यक्रम का आयोजन सूचना भवन में किया गया, जिसमें उप विकास आयुक्त संजय सिन्हा, नगर आयुक्त शैलेंद्र कुमार लाल, डीआरडीए निदेशक नयनतारा केरकेट्टा, अनुमंडल पदाधिकारी दिनेश कुमार यादव, प्रशिक्षु आईएएस अनिकेत सच्चान, प्रखंड विकास पदाधिकार देवीपुर अभय कुमार एवं समाज के गणमान्य व्यक्ति, विभिन्न पंचायतों के कार्यकारी मुखिया आदि उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply