आरएमसी सिटीजन्स फोरम की वर्चुअल मीटिंग का आयोजन

एस.पी.सक्सेना/राँची (झारखंड)। राँची नगर निगम से संबंधित समस्याओं के समाधान और इसके नागरिकों की जागरूकता हेतु आरएमसी सिटीजन्स फोरम (RMC Citizens’ Forum) की एक वर्चुअल जूम बैठक 17 अक्टूबर को आयोजित किया गया। बैठक में नगर निगम क्षेत्र के कई गणमान्यों ने भाग लिया।

उक्त जानकारी अधिवक्ता दीपेश निराला ने दी। उन्होंने बताया कि वर्चुअल बैठक में मुख्य रूप से सभी 55 वार्ड अंतर्गत वार्ड समिति का चयन करने और वार्ड-सभा का आयोजन करने पर चर्चा की गई। जिससे प्रत्येक वार्ड की समस्याओं पर चर्चा उसी वार्ड के रहिवासियों द्वारा संभव हो सके।

उस वार्ड की जरूरत के हिसाब से योजनाओं का चयन भी हो। साथ ही आरएमसी सिटीजन्स फोरम में रांची के सभी 55 वार्ड के प्रतिनिधित्व को बढ़ाने के लिए हर वार्ड में बैठक किये जाने पर आम सहमति बनी। प्रस्तावित कमेटी में तकनीकी एवं सामाजिक विशेषज्ञ को सदस्य के तौर पर शामिल करने पर भी चर्चा हुई।

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने सहयोग और समन्वय के साथ समस्याओं के निदान करने का संकल्प लिया। साथ ही साथ फोरम के रूपरेखा और आगामी कार्य योजनाओं पर सम्यक चर्चा हुई। उक्त बैठक का समन्वय दीपेश निराला ने सभी उपस्थित सदस्यों के साथ किया।

इस बैठक में राँची नगर क्षेत्र के निर्मल मुरारका, ब्रज किशोर मिश्रा, रेणुका तिवारी, नवल किशोर प्रसाद, नीरज कुमार ग्रोवर, अजय कुमार वशिष्ठ, अरुण शर्मा, स्वामी दिव्य ज्ञान, उमाशंकर साहू, आफताब आलम, अनु शर्मा, विष्णु शर्मा, कौशल किशोर, मनोज कुमार, दीपेश निराला आदि सम्मिलित हुए।

 307 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *