Advertisement

कानूनी जागरूकता के लिए विशेष अभियान का आयोजन

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमियां प्रखंड (Gomian Block) के हद में साड़म में कानूनी जागरूकता के लिए विशेष अभियान का आयोजन किया गया।

झारखंड राज्य (Jharkhand State) विधिक सेवा प्राधिकार रांची, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो प्रदीप कुमार श्रीवास्तव के निर्देशानुसार तथा अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार तेनुघाट के द्वारा बीते 17 सितम्बर को साड़म स्थित विधिक सहायता केंद्र में सामान्य नागरिकों के कानूनी जागरूकता हेतु एक विशेष अभियान का आयोजन किया गया।

जिसके अंतर्गत आम रहिवासियों को विधिक सहायता दिया गया एवं कानूनी जानकारी उपलब्ध कराई गई। उक्त जानकारी अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव सह एसडीजेएम दीपक कुमार साहू ने दी।

उन्होंने बताया कि उक्त विधिक सेवा का आयोजन झारखंड सरकार द्वारा जारी कोविड-19 प्रोटोकॉल के दिशा निर्देशों को ध्यान में रखते हुए किया गया। साथ ही सामाजिक दूरी का पालन करते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विधिक सेवा सह जागरूकता शिविर में आम जनों के बीच पैनल अधिवक्ता सुभाष कटरियार उर्फ राजाजी द्वारा जरूरतमंदो को मदद करने के लिए पैनल अधिवक्ता की मदद, कानूनी जानकारी, केंद्र एवं झारखंड सरकार द्वारा चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं एवं गरीबी उन्मूलन योजनाओं की जानकारी, निःशुल्क विधिक सहायता तथा लोक अदालतों के बारे में जानकारियां दी।

साथ हीं लोगों को वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, उज्वला योजना सहित अन्य कई जानकारियां दी गयी। साड़म पंचायत प्रधान शोभा देवी, पीएलवी ज्योति माला सिन्हा ने भी यहां अपने विचार वयक्त किये।

मौके पर सुजीत कुमार, बीरेंद्र प्रसाद, दिनेश स्वर्णकार, सुरेंद्र प्रसाद यादव, कृष्णा हलधर, रिंकू सिंह, रोशनी वर्मा, वंदना हलधर, सुदामा तिवारी, रंजीत कुमार, अंशु माला, विकास कुमार आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *