भाजपा पूर्वी मंडल का एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। गिरिडीह एवं बोकारो (Giridih and Bokaro) के सीमांकन पर हजारीबाग जिला के हद में विष्णुगढ़ प्रखंड के उच्चाघाना स्थित मिलनटांड में 16 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी पूर्वी मंडल स्वास्थ्य स्वयं सेवक की एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर का किया। जबकि संचालन मंडल महामंत्री प्रकाश साव ने की।

बैठक में केंद्र निर्देशित कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी का जन्मदिवस 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक सेवा समर्पण दिवस के रूप में मनाने का संकल्प लिया गया। सेवा समर्पण दिवस में मुख्य रूप से बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं द्वारा पीएम मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर पोस्टकार्ड के माध्यम से शुभकामना संदेश ज्ञापन करना है।

पर्यावरण संबंधी गतिविधियों को करना है, जिसमें नदी तालाब की सफाई, प्लास्टिक मुक्त अभियान, वृक्षारोपण कार्यक्रम, सेवा गतिविधियों- फलों का वितरण, दिव्यांगों की सहायता, राशन बैग का वितरण करने की बात कही गयी।

इसके अलावा आगामी 25 सितम्बर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती मनाने, 2 अक्टूबर को गाँधी जयन्ती समारोह का आयोजन करने का निर्णय लिया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर की गई। कार्यक्रम प्रभारी दामोदर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज विश्व के सबसे ताकतवर लोगों में चुना गया है।

पीएम मोदी ने अपने चुनाव घोषणा पत्र में धारा 370 को खत्म करने की बात कही थी, उन्होंने कर दिखाया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर जैसे वर्षों से चले आ रहे मसले को हल कर राम मंदिर निर्माण की तारीख तय की।

प्रवासी मंडल पालक अरविंद कुमार उर्फ पप्पू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस को सेवा समर्पण दिवस के रूप में मनाना है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के द्वारा किये जा रहे कार्यो को जन जन तक पहुचांना है।

आज विश्व पटल पर भारत जगमगाने की ओर काफी तेजी से अग्रसर है।बैठक में मुख्य रूप से मुख्य अतिथि दामोदर सिंह, पूर्वी मंडल प्रभारी रंजीत सिन्हा, पश्चिमी मंडल पालक अरविंद कुमार उर्फ पप्पू, सांसद प्रतिनिधि सुशील कुमार मंडल, अध्यक्ष युवा मोर्चा गोविंद कुमार महतो, उपाध्यक्ष टहल महतो, महिला मोर्चा मंत्री शीला देवी, युवा मोर्चा महामंत्री तुलसी सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी टेकलाल महतो, कमल दूत सुखलाल महतो, रामकिशुन महतो, किसान मोर्चा अध्यक्ष जगरनाथ महतो, आदि।

महिला मोर्चा अध्यक्षा हेमंती देवी, दीपक कुमार, हुलास महतो, महामंत्री बसन्ती देवी, भागीरथ महतो, तुलो महतो, घनश्याम महतो, जगनाथ महतो, हेमलाल महतो, योगेंद्र पटेल, संतोष कुमार पटेल, जिवाधन महतो, बसंत नायक, चूरामन महतो, विश्वनाथ महतो, प्रेमचंद महतो, लखन तुरी, अयोध्या महतो सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्वयं सेवक उपस्थित थे।

 213 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *