Advertisement

गोमियां प्रखंड के गावों में कानूनी जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बेरमो अनुमंडल के सभी प्रखंडों के पंचायतों में आजादी के 75वे महोत्सव पर अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है।

जिसमें बीते 21 अक्टूबर को गोमियां प्रखंड (Gomian Block) के हुरलुंग, बड़की सिधवारा, चतरो चट्टी पंचायत में पैनल अधिवक्ता और पीएलवी के द्वारा लोगो को कानूनी जानकारी दी गई।

उक्त जानकारी अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के प्रभारी सचिव सह एसीजेएम (ACJM) विशाल गौरव ने देते हुए बताया कि नालसा, झालसा एवं बोकारो जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला जज प्रदीप कुमार श्रीवास्तव के निर्देशानुसार अनुमंडल के सभी प्रखंडों के पंचायतों में आजादी के 75वे महोत्सव पर अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है।

यह कार्यक्रम 14 नवंबर तक चलाया जाएगा। जिसमें पैनल अधिवक्ता सुभाष कटरियार, रीतेश कुमार जयसवाल, शारदा देवी एवं पारा लीगल वालंटियर ज्योति माला सिन्हा के द्वारा नागरिकों को कानूनी सहायता से सम्बंधित विस्तृत जानकारी दी गई।

अधिवक्ता शारदा देवी ने बताया कि सरकार (Government) द्वारा चलाए जा रहे लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही है। रहिवासी जानकारी के अभाव में उसका फायदा नहीं उठा रहे हैं। इसलिए आप जानकारी रखें और फिर खुद और दूसरों को भी लाभ दिलाए। अधिवक्ता सुभाष कटरियार ने बाल विवाह और बाल श्रम के बारे में जानकारी दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *