Advertisement

ऑफिसर्स क्लब में शिकायत निवारण शिविर का आयोजन

एस.पी.सक्सेना/बोकारो। सतर्कता जागरुकता सप्ताह के अंतर्गत 29 अक्टूबर को बोकारो जिला (Bokaro District) के हद में ऑफिसर्स क्लब (Officers club) कथारा में शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में कथारा क्षेत्र के 64 कॉन्ट्रैक्टर एवं निवेदको ने भाग लिया।

उक्त जानकारी महाप्रबंधक कार्यालय के उप प्रबंधक सीएसआर चंदन कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि मौके पर कुल 19 शिकायत प्राप्त हुए। शिविर की अध्यक्षता क्षेत्र के महाप्रबंधक महेन्द्र कुमार पंजाबी ने किया।

मौके पर विभागाध्यक्ष (असैनिक) सुमन कुमार, विभागाध्यक्ष (कार्मिक एवं प्रशासन) जयंत कुमार, विभागाध्यक्ष (विद्यूत एवं यांत्रिकी) यू.पी. सिंह, विभागाध्यक्ष (योजना एवं परियोजना) सतानन्द शर्मा, विभागाध्यक्ष (वित्त) प्रवीण कुमार, विभागाध्यक्ष (खान सुरक्षा) के. के. झा तथा नोडल ऑफिसर (सतर्कता जागरुकता सप्ताह 2021) चन्दन कुमार आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *