Advertisement

वरीय ओवरसियर यदवेंदु के सेवानिवृति पर विदाई समारोह का आयोजन

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro के हद में सीसीएल कथारा कोलियरी परियोजना के पूर्व वरीय ओवरसियर सह गोविंदुरपुर परियोजना से यदवेंदु यादव के सेवानिवृत्त होने पर 13 सितंबर को विदाई विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

कथारा स्टॉफ रिक्रिएशन क्लब प्रांगण में आयोजित विदाई समारोह में असैनिक विभाग से जुड़े अधिकारी, कर्मचारी और संवेदकगण शामिल रहे। यहां यादव को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

उन्होंने क्षेत्र में अपने कार्यकाल का उल्लेख किया। वही क्षेत्र के वरीय अधिकारियों के साथ अनुभव को साझा किया। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता जाहिर किया कि संवेदक को किसी कार्य के लिए जिस प्रकार दिशा निर्देशित किया गया। उन्होंने निश्चित समय के दौरान कार्य को पूरा करने का कार्य किया।

यहां अधिकारियों ने यादव को मेहनती व्यक्ति बताते हुए उनके कार्यो की सराहना की। वहीं संवेदकों ने भी यादव के कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यो की प्रशंसा की।

इस अवसर पर असैनिक प्रबंधक संजय सिंह, उप प्रबंधक असैनिक विकास कुमार, निलेश कुमार, ज्ञानवर्धन सिंह, ऋषि राज, संवेदक हरिश्चंद्र यादव, रामचंद्र यादव, सुनील गुप्ता, मो इफ्तिखार, सुशील सिंह, बालदेव यादव, अबू तालिब, गोविंद यादव, जाहिद हुसैन, केदार यादव, राधेश्याम तिवारी, देवनारायण यादव, अरुण यादव, मो यासीन, दिलोचन्द यादव, मो आशिक, लखन यादव, नेपाली यादव, बुबु दा, पवन यादव, अरुण यादव आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *