Advertisement

डॉक्टर रंजन के सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन

डॉ रंजन ने अपने कुशल सेवा व्यवहार से अलग पहचान बनाई-डॉ राम

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में सीसीएल (CCL) क्षेत्रीय अस्पताल कथारा में प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर केबी रंजन को अस्पताल कर्मियों (Hospital workers) ने 11 फरवरी को एक समारोह का आयोजन कर भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर अस्पताल के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सहित तमाम चिकित्सक एवं अस्पताल कर्मी उपस्थित थे।

इस अवसर पर एएमओ (MO) डॉक्टर एम एन राम ने कहा कि डॉक्टर रंजन इस क्षेत्र को 1994 से जनवरी 2022 तक अपनी कुशल सेवा और व्यवहार से एक अलग पहचान बनायी है।

डॉ एस के सिंह, डॉ विपिन कुमार, डॉ निशा टोप्पो, डॉ बी के झा, पैथोलॉजिस्ट संजय सिंह, किशोर एंथोनी, एस के मिश्रा तथा नर्स सरस्वती ने उनके साथ बिताए अपने अपने अनुभवों को शेयर किया।

इससे पूर्व अस्पताल के कर्मियों ने डॉक्टर रंजन को बुके देकर, माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर रंजन ने अपने संबोधन में सभी के साथ बिताए पल को याद करते हुए कहा कि आप सभी मुझे सदैव याद रहेंगे।

विदाई समारोह की अध्यक्षता डॉक्टर राम और मंच संचालन नर्स पुष्पा ने की। इस अवसर पर अस्पताल के कर्मचारी नर्स प्रभा देवी, सरस्वती देवी, प्रदीप नंदी, आकाश कुमार, मंजू देवी, अजय तांती, सूरज, मूर्ति देवी आदि उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन डॉ बीके झा ने किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *