सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दिव्यांगता जांच शिविर का आयोजन          

फिरोज आलम/जैनामोड़ (बोकारो)। बोकारो जिला सिविल सर्जन (Bokaro district Sivil Sarjan) डॉ जितेन्द्र कुमार के निर्देश पर जिला के हद में जरीडीह प्रखंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 23 सितंबर को दिव्यांगता जांच शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर के आयोजन में नागरिक सहायता केंद्र (तेजस्विनी महिला संघ, जरीडीह की एक इकाई) एवं प्रदान संस्था का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

शिविर में पूरे प्रखंड से कुल 295 शारीरिक एवं मानसिक रूप से दिव्यांगों को दिव्यांग प्रमाण-पत्र के लिए आवेदन करने में तेजस्विनी महिला संघ के सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं ने मदद की।

सैंकड़ों दिव्यांगों के पहुँचने और उनके आवेदन पर जांच शिविर लगाने के लिए नागरिक सहायता केंद्र की गायत्री देवी एवं प्रदान संस्था की टीम कोर्डिनेटर जयश्री मोहंता ने जिला स्वास्थ्य समिति के सभी सदस्यों को धन्यवाद व्यक्त करते हुए ख़ुशी जताई। उन्होंने कहा कि नागरीक सहायता केंद्र प्रखंड के अभिवंचित नागरिकों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में हमेशा से तत्पर रहा है।

शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ श्रीनाथ, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ रामप्रवेश सिंह एवं आँख-कान-मुंह (ईएंडटी) विशेषज्ञ डॉ सुनील कुमार ने दिव्यांगों की जांच की।

शिविर में नागरीक सहायता केंद्र से गायत्री देवी, सायरा बानो, ग्राम पंचायत सहायता केंद्र सहायक बबिता देवी, पूजा देवी, लक्ष्मी देवी, सविता देवी,आदि।

मोनिका देवी, विनीता देवी, शिवानी, पूजा देवी, शायमा खातून, तेजस्विनी महिला संघ के विजय ठाकुर, संतोष राम, आनंद सिंह तथा प्रदान संस्था से सुर्जोदय नंदी, आभा कुमारी, रेफरल अस्पताल के भीम हेंब्रम, अमन कुमार आदि ने सराहनीय योगदान दिया।

 233 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *