Advertisement

केंद्र सरकार के पेंशन विरोधी नीति का सेवानिवृत रेल कर्मचारी महासंघ का विरोध

रेल सेवानिवृत कर्मचारी महासंघ ने किया तीन सूत्री मांगों को लेकर कार्यक्रम

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। अखिल भारतीय रेल सेवानिवृत कर्मचारी महासंघ की सोनपुर मंडल शाखा ने पेंशन नियम 2025 की मान्यता वापस लेने सहित अपने तीन प्रमुख मांगों को लेकर 25 जुलाई को विरोध जताया। इसे लेकर सारण जिला के हद में सोनपुर स्थित संघ कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह ने की। कार्यक्रम का संचालन मंडल सह शाखा सचिव देवेंद्र कुमार पासवान ने की।

सिविल पेंशनर एनसीसीपीए के तत्वावधान में केंद्र सरकार द्वारा पेंशन नियम 2025 में बदलाव किए जाने, आठवें केंद्रीय आयोग के संदर्भ की शर्तों की घोषणा नहीं किए जाने तथा 8वें सीपीसी के अध्यक्ष का नामांकन नहीं किए जाने के विरोध में मानव श्रृंखला के आह्वान के समर्थन में संघ कार्यालय पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाखा सचिव देवेन्द्र पासवान में कहा कि केंद्र सरकार के हर पेंशन विरोधी नीति का अखिल भारतीय रेल सेवानिवृत कर्मचारी महासंघ सोनपुर जोरदार विरोध करती है। इस अवसर पर संघ के कार्यकारी अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष अजीत कुमार यादव, सहायक सचिव सच्चिदानंद सिंह, जितेन्द्र प्रसाद राय, संगठन सचिव सर्वजीत कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष जयराम सिंह, मंडल उपाध्यक्ष विन्देश्वरी राम, सहायक सचिव नन्द कुमार राम, दिनेश प्रसाद श्रीवास्तव, चन्द्रशेखर प्रसाद राय, सुरेश सिंह (पहाड़ीचक) के अलावा संघ के अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *