Advertisement

विकास कार्यों को लेकर ऑनलाइन बैठक का आयोजन

एस.पी.सक्सेना/देवघर (झारखंड)। देवघर जिला उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री (Deoghar District Deputy Commissioner Manjunath Bhajantri) की अध्यक्षता में 12 फरवरी को विभिन्न विकासकारी कार्यो को लेकर ऑनलाइन बैठक का आयोजन किया गया।

इस दौरान बताया गया कि आईआईटी मुंबई (IIT Mumbai) की विशेषज्ञ टीम द्वारा देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं के सुगम जलार्पण, भीड़ प्रबंधन, क्यू मैनेजमेंट के साथ- साथ बाल विवाह, कन्या भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा, घटते लिंगानुपात जैसे सामाजिक मुद्दों, पर्यावरण के क्षेत्र में सॉलि़ड वेस्ट मैनेजमेंट में बेहतर उपचार के संबंध में रिसर्च के आधार पर बेहतर सुझाव दिए जाएंगे।

बैठक के दौरान देवघर जिला के विभिन्न सामाजिक मुद्दों जैसे बाल विवाह, दहेज प्रथा एवं कन्या भ्रूण हत्या के संबंध में भी यहां की भौगोलिक सामाजिक, आर्थिक परिस्थितियों के दृष्टिगत क्या इनके निराकरण के बेहतर उपाय हो सकते हैं, इस संबंध में जिला प्रशासन को विशेषज्ञ टीम के द्वारा सुझाव बताये जाएंगे।

साथ हीं उपायुक्त ने यहां के विभिन्न समस्याओं जहां बेहतर प्रबंधन की आवश्यकता के संदर्भ में टीम के सदस्यों को अवगत कराया गया। उपायुक्त भजंत्री ने यहां घटते लिंगानुपात, कन्या भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा एवं बाल विवाह की समस्याओं से भी अवगत कराया।

बैठक में आईआईटी मुंबई के प्रोफेसर, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *