Advertisement

बस-बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत, दुसरा घायल

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। गिरिडीह बगोदर हजारीबाग रोड (Giridih Bagodar Hazaribag Road) हरिहरधाम के पास 12 दिसंबर की शाम पम्मी बस की चपेट मे आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये।

दोनों घायलों को स्थानीय रहिवासियों ने ईलाज के लिए हरिहरधाम स्थित पटलावती अस्पताल भेज दिया। जहां प्रथामिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर ईलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया।

जिसमें एक युवक ने रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक युवक बिष्णुगढ थाना के हद में गल्होबार केन्दुवाडीह निवासी मिथेलश कुमार महतो तथा घायल युवक का नाम विक्रम कुमार है। जो मंझिलाडीह का रहने वाले है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि उक्त बस बगोदर की ओर से हजारीबाग जा रहा था, इसी दौरान उसी दिशा मे जा रहे बाइक को ऑवर पास लेने के दौरान बस ने अपनी चपेट में ले लिया। इससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप घायल हो गये। घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

घटना के बाद बगोदर पुलिस ने आरोपी पम्मी बस को जब्त कर लिया है। मृतक युवक का शव बिष्णुगढ में है। उसे 13 दिसंबर की सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेजा जायगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *