Advertisement

गोमिया में ट्रैक्टर पलटने से एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

प्रहरी संवाददाता/गोमिया (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमिया में एक टैक्टर पलटने से एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना 20 जुलाई की संध्या की बतायी जा रही है। गंभीर रूप से घायल युवक को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गोमिया प्रखंड के हद में आईईएल थाना क्षेत्र के गोमिया-विष्णुगढ़ मुख्य पथ में कसवा गढ़ा के समीप 20 जुलाई की शाम ट्रैक्टर गुजर रही थी। इस दौरान गाय बचाने के क्रम में छोटी पुलिया के समीप ट्रैक्टर गड्ढे में जा गिरी। संयोगवश इस दौरान आईईएल थाना की पेट्रोलिंग वाहन गुजर रही थी। थाना के अधिकारियों ने ट्रेक्टर सवार दोनों घायल को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोमियां ले गये, जहां चिकित्सक ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वही दूसरे युवक की स्थिति गंभीर देखकर बोकारो रेफर कर दिया।

रहिवासियों के अनुसार टैक्टर एवं दोनो युवक कसवां गढ़ा के बताए जा रहे है। मृत युवक बिजली भुईयां का पुत्र नीरज भुईयां एवं गंभीर रूप से घायल युवक बुटनी देवी का पुत्र रतन हांसदा बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही आईईएल थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो, मुखिया बंटी उरांव सहित दर्जनों रहिवासी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोमियां पहुंचे। वही इस घटना से परिजन रोते बिलखते नजर आए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *