Advertisement

पुलिस लाइन में गोली लगने से एक जवान की मौत

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। हजारीबाग पुलिस लाइन (Hazaribag police line) में 12 अगस्त को जिला पुलिस का जवान राम कुमार महतो ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

घटना सुबह लगभग 7 बजे की बतायी जा रही है। कयास लगाया जा रहा है कि हथियार जमा करने से पहले उसकी साफ सफाई के दौरान गोली चल गयी, जिससे जवान की मौत हो गयी। वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों के अनुसार मृत जवान कई दिनों से तनावग्रस्त था। तनाव के कारणो का खुलासा नहीं हो पाया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते 11 अगस्त को हजारीबाग में विधानसभा समिति एस्कॉर्ट में उक्त जवान शामिल था। रात्रि लगभग 7 बजे के बाद वह अपने बैरक में लौट गया था।

बताया जाता है कि ड्यूटी के लिए उपलब्ध हथियार को 12 अगस्त की सुबह जमा के पहले साफ- सफाई कर रहा था। साफ-सफाई के क्रम में राइफल से अचानक गोली चल गयी और उसकी मौत हो गयी।

मृत जवान चतरा जिला के हद में हंटरगंज स्थित कोवना गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। परिवार में उसके तीन पुत्र और एक पुत्री है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *