प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में फुसरो गोमियां मुख्य मार्ग के कथारा मोड़ शिव मंदिर के समीप एसबीआई एटीएम के समक्ष पैदल चल रहे एक व्यक्ति की तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय रहिवासियों ने घटनास्थल पर जमकर बवाल काटा।
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार चौधरी टोला कथारा निवासी 45 वर्षीय सुरेश चंद्र यादव पैदल अपने घर जा रहा था, तभी तेज रफ्तार बाइक क्रमांक JH09AW/4385 ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। आनन फानन में स्थानीय रहिवासियों ने घायल युवक को प्राथमिक उपचार के लिए सीसीएल (CCL) के कथारा क्षेत्रीय अस्पताल ले गये।
जहां अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर एम एन राम और डॉ एस के सिंह ने जांचोपरांत युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान सुरेश चंद्र यादव, पिता स्व रोशन लाल यादव के रूप में किया गया। जो कथारा के चौधरी टोला निवासी बताया जा रहा है। घटना के बाद स्थानीय रहिवासियों में उक्त दर्दनाक घटना के प्रति आक्रोश देखा गया।
घटना की जानकारी पाकर बोकारो थर्मल पुलिस घटनास्थल और कथारा क्षेत्रीय अस्पताल पहुंची और घटना की जांच में जुट गयी। साथ ही घटनास्थल पर और कथारा क्षेत्रीय अस्पताल में आक्रोश को देखते हुए सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
बताया जाता है कि कथारा क्षेत्रीय अस्पताल में एएसआई विनोद कुमार मुंडा तथा एटीएम के समीप एएसआई अनुप नारायण सिंह शांति व्यवस्था कायम कायम करने के लिए सदल बल तैनात थे। वहीं घटना में शामिल बाइक को पुलिस जब्त कर थाने ले गयी है।
![]()












Leave a Reply