मनरेगा मजदूर विकास संगठन का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

विष्णुगढ़ प्रखंड के सभी पंचायत के प्रभारियों ने ली प्रशिक्षण

प्रहरी संवाददाता/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। मनरेगा विकास मजदूर संगठन का प्रशिक्षण कार्यक्रम बीते 24 अगस्त को प्रदेश कार्यालय आगमन बैंक्वेट हॉल कटहल मोड़ ईटकी रोड राँची में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य के तीन जिले चतरा, कोडरमा तथा हजारीबाग के सभी प्रखंड प्रभारी, प्रखंड शिक्षा निर्देशिका और सभी पंचायत प्रभारी शामिल हुए।

जानकारी के अनुसार इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में हजारीबाग जिले के 16 प्रखंड के सभी पंचायतो के पंचायत प्रभारी उपस्थित थे। मनरेगा मजदूर विकास संगठन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुगंध कुमार एवं संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक अभिनंदन पाठक (देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हमशक्ल जूनियर मोदी) द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर कार्यो को लेकर शपथ पत्र के माध्यम से सभी पंचायत के पंचायत प्रभारीयों को शपथ दिलाई गई। पुनः राष्ट्रीय गान गाकर वीर शहीदो की याद में जयकारा लगाई गई। साथ हीं मनरेगा मजदूर विकास संगठन, चौमुखी शिक्षा मिशन व औद्योगिक प्रशिक्षण महिला विकास योजना के तहत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुगन्ध कुमार के द्वारा कार्यो करने को लेकर विस्तार से प्रशिक्षण दी गई, आदि।

जिसमें हमारा संकल्प, भूमिका, संगठन का स्वरूप, हमारा उद्देश्य, संगठन का नियम तथा केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा मजदूर के लिए संचालित कार्यक्रम एवं लाभ/ संगठन द्वारा जनहित में जारी इत्यादि विवरणिका मनरेगा अधिनियम की महत्वपूर्ण जानकारीयां दी गयी। यहां उपस्थित सभी को किट बैग, कार्य सामग्री दी गई।

इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा महेन्द्र कुमार गुप्ता, पिंटू राम, तापेश्वर कुमार ठाकुर, ललन कुमार, प्रदीप कुमार महतो,अभिशेक कुमार राणा, खिरोधर महतो, जितेंद्र महतो, जितेंद्र कुमार महतो, प्रदीप कुमार महतो, लखेन्द्र महतो, घानेश्वर महतो, सूरज कुमार महतो, युगल महतो, अजय कुमार महतो, शशीकांत कुमार, नारायण महतो, गिरिजानंद चौधरी, रोहित साव, विजय कुमार, पप्पू कुमार मंडल, राजेश कुमार इत्यादि उपस्थित थे।

 811 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *