प्रखंड कार्यालय पर एकता महिला संगठन का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमियां प्रखंड एकता महिला शक्ति संगठन द्वारा प्रखंड कार्यालय पर 12 अप्रैल को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी को 8 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया।

बोकारो जिला के हद में गोमियां प्रखंड कार्यालय के समीप प्रखंड एकता महिला शक्ति संगठन द्वारा 8 सूत्री मांगों को लेकर आयोजित एकदिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में दर्जा प्राप्त मंत्री योगेंद्र प्रसाद एवं पूर्व विधायक बबीता देवी मुख्य रूप से शामिल हुए।

संगठन की पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने समस्याओं पर अपनी मांगों से उन्हें अवगत कराया। साथ हीं प्रखंड विकास पदाधिकारी से समस्याओं का समाधान करने की मांग की।

इस अवसर पर उपस्थित आंदिलनकारियों को संबोधित करते हुए संगठन के संरक्षक सह दर्जा प्राप्त मंत्री ने कहा कि समाज हित, राज्य हित में आज महिलाओं ने अपनी भूमिका को काफी मजबूत किया है। व्याप्त समस्याओं के समाधान को लेकर महिलाएं जागरूक हैं।

उन्होंने कहा कि गोमियां प्रखंड एकता महिला शक्ति संगठन की दीदियां भी इस तरफ काफी गंभीर हैं और समाजहित में लगातार प्रशंसनीय पहल कर रही हैं। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो बीड़ा उठाया है वे उनके साथ हैं और यथासंभव सहयोग रहेगा।

पूर्व विधायक बबीता देवी ने कहा कि सामाजिक दायित्वों के प्रति संगठन की दीदियों की सक्रियता प्रशंसनीय है। हम सभी को मिलकर व्यवस्था को मजबूत करना होगा, जिससे सम्मानित जनता को अधिक से अधिक योजनाओं और व्यवस्था का लाभ मिल पाए। इस दौरान संगठन ने प्रखंड विकास पदाधिकारी कपिल कुमार को आठ सूत्री मांग पत्र सौंपा।

मौके पर अध्यक्ष रेखा देवी, सचिव सुनीता देवी, कोषाध्यक्ष पूजा देवी, कार्यकारी अध्यक्ष ललिता देवी, शकुंतला देवी, संतरी देवी, पूर्णिमा देवी, आशा देवी, गुड़िया देवी, मीरा देवी, बबीता देवी, पिंकी देवी, ज्योति कुमारी, प्रियंका कुमारी, ममता देवी सहित सैंकड़ों महिलाएं उपस्थित थीं।

 180 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *