Advertisement

नेहरू ग्राउंड में एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमियां स्थित नेहरू ग्राउंड में 14 फरवरी को एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। उद्घाटन स्थानीय विधायक ने किया।

आयोजित एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथि गोमियां विधायक डॉ लंबोदर महतो, आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव राजेश विश्वकर्मा एवं समाजसेवी सपना कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर सुर सम्राज्ञी लता मंगेशकर एवं पुलवामा में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।

एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट बहुत ही रोचक रहा। इस टूर्नामेंट में उज्जवल भारती क्लब को वाईकेपी क्लब ने अंतिम समय में 5 रनों से हरा दिया और मैच का विनर रहा। इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए गोमियां विधायक ने कहा कि हर खेल में हार और जीत होती है। इससे हमें बहुत कुछ सीखने को मौका मिलता है।

जिससे हम आगे कुछ अच्छा कर सकें। उन्होंने कहा कि खेल मे आगे बढ़ने वाले खिलाड़ियों की वे हमेशा मदद करेंगे। मौके पर प्रखंड प्रमुख गुलाबचंद हांसदा, विधायक प्रतिनिधि विपिन कुमार नायक, डॉ सुरेंद्र राज, संदीप स्वर्णकार, रविंद्र कुमार, मोहित गुप्ता, पप्पू नायक आदि कई गणमान्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *